फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हस्तरेखा: हथेली पर बना शुक्र पर्वत क्या-क्या देता है संकेत

Mon, 09 Sep 2019 07:09 AM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
palmistry
विज्ञापन

हस्तरेखा ज्योतिष शास्त्र में हथेलियों पर बनने वाले निशानों और लकीरों से व्यक्ति का भाग्य और स्वभाव मालूम होता है। हथेली में अंगूठे के नीचे वाले भाग को शुक्र पर्वत कहते हैं। हस्तरेखा ज्योतिष के अनुसार इस पर्वत से व्यक्ति की भावनाएं, प्रेम, जीवनसाथी और सुख-सुविधा के बारे में जानकारी मिलती है।

विज्ञापन


हथेली में शुक्र पर्वत का मतलब

- अगर किसी व्यक्ति की हथेली पर शुक्र पर्वत अगर उभार लिए हुए हो तो यह अच्छा माना जाता है।

- अगर किसी व्यक्ति का शुक्र पर्वत ज्यादा उभार लिए हुए हो तो व्यक्ति कामुक होता है

- दबा हुआ शुक्र पर्वत से व्यक्ति में कई शारीरिक समस्याएं होती है। ऐसा व्यक्तियों में सुख-सुविधाओं का अभाव होता है।

शुक्र पर्वत के चिन्ह 

- अगर शुक्र पर्वत पर कई लकीरे बनी हुई होती हैं तो उस व्यक्ति का मन कमजोर होता है।

- शुक्र पर्वत पर जाल बनना अच्छा नहीं माना जाता है। 

- अगर हथेली के शुक्र पर्वत पर तिल बना होता है तो उसका अपने जीवनसाथी से विवाद हमेशा बना रहता है। इसके साथ अपयश की संभावना बनती है।  

- शुक्र पर्वत पर क्रॉस या वर्ग का निशाना बना हुआ हो तो व्यक्ति जेल की यात्रा करता है। 

- अगर मणिबंध की ओर शुक्र पर्वत का ज्यादा उभार हो तो व्यक्ति यात्रा करता है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें