समुद्र शास्त्र के अनुसार व्यक्ति की हथेलियों की बनने वाली रेखाओं और चिह्नों के आधार पर भविष्य व स्वभाव के बारे में पता लगाया जा सकता है। हथेली में रेखाओं के कई शुभ-अशुभ चिह्न बनते हैं। ऐसा ही एक शुभ चिह्न है आधा चांद। आइए जानते हैं ज्योतिष शास्त्र में आधा चांद का मतलब।
- जिन लोगों की दोनों हथेलियों को मिलाने पर आधा चंद्रमा बना हुआ दिखाई देता है। स्वभाव से ऐसे लोग बहुत शालीन होते हैं। इसके अलावा इन लोगों का दिमाग काफी तेज चलता है।
- जिन व्यक्तियों की दोनों हथेलियों को जोड़ने पर सीधी रेखा बनती है ऐसे लोग शांत स्वभाव के होते हैं। ऐसे व्यक्ति बहुत आराम और तसल्ली पूर्वक काम करते हैं।
- अगर दोनों हथेलियों को जोड़ने के बावजूद आधा चांद नही बनता है तो ऐसा व्यक्ति लापरवाह स्वभाव का होता है। वहीं टेढ़ा-मेढ़ा और टूटा हुआ चांद बने तो व्यक्ति मनमौजी स्वभाव का होता है।