शायद आप यकीन न करें लेकिन यह सच है कि लिपस्टिक व्यक्तित्व का राज खोल देती है। लिपस्टिक के कलर को देखकर अनुमान लगाया जा सकता है कि महिला का स्वभाव और उनकी सोच कैसी है। वास्तव में लिपस्टिक का कलर चुनना मनोदशा और सोच पर निर्भर करता है। यह कलर साईंस कहता है। ज्योतिषशास्त्र में भी रंगों का स्वास्थ्य और वयक्तित्व पर प्रभाव बताया गया है।
विज्ञापन
2 of 5
हस्तरेखा होंठ
- फोटो : pink lips
रोमांटिक होती हैं ऐसी महिलाएं: जिन महिलाओं को गुलाबी रंग भाता है वह रोमांटिक होती हैं। इस रंग पर शुक्र का प्रभाव होता है। ऐसी महिलाओं की रूचि कलात्मक विषयों में होती है। इनका हृदय कोमल होता है। किसी के दुःख दर्द में यह पूरा साथ देती हैं। ऐसी महिलाओं का दांपत्य जीवन आमतौर पर खुशहाल होता है क्योंकि यह अपने परिवार के सदस्यों का पूरा ख्याल रखती हैं।
विज्ञापन
3 of 5
हस्तरेखा होंठ
- फोटो : red lips
साहसी होती है ऐसी महिलाएं: लाल रंग पर मंगल ग्रह का प्रभाव होता है। इस रंग को पसंद करने वाली महिलाओं में जोश और उत्साह भरपूर होता है। ये लोगों को अपनी ओर आकर्षित करने की कला बखूबी जानती हैं। कठिन से कठिन परिस्थितियां आने पर भी घबराती नहीं हैं बल्कि चतुराई और हिम्मत से परिस्थितियों को अपने अनुकूल बना लेती हैं। इनमें नेतृत्व की अच्छी योग्यता होती है।
4 of 5
हस्तरेखा होंठ
- फोटो : lips
शांति पसंद होती है ऐसी महिलाएं: न्यूड कलर और लिपग्लौस पसंद करने वाली महिलाओं पर चन्द्रमा का प्रभाव अधिक रहता है। ऐसी महिलाएं शांति पसंद होती हैं। इनके ऊपर आसानी से विश्वास किया जा सकता है क्योंकि छल कपट की भावना इनके अंदर नहीं होती है। प्रोफेशनल लाईफ में आगे बढ़ने में इन्हें काफी वक्त लगता है क्योंकि जिम्मेदारियों से इन्हें डर लगता है।
कैरियर के प्रति समर्पित होती हैं ऐसी महिलाएं: नारंगी कलर पसंद करने वाली महिलाओं पर सूर्य का प्रभाव रहता है। ऐसी महिलाएं अपने अधिकार के साथ कभी समझौता नहीं करती हैं। सामाजिक कार्यों में इनका मन लगता है। कैरियर के प्रति यह काफी संजीदा होती हैं यही वजह है कि ऐसी महिलाओं को समाज और कार्यक्षेत्र में सम्मान मिलता है।