फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथों की लकीरों में छिपा है सेहत का राज

विज्ञापन
विज्ञापन
शास्त्रों में कहा गया है कि आत्मा रक्षितो धर्मः। यानी अपने स्वास्थ्य की रक्षा करना ही सबसे बड़ा धर्म है। यह कथन पूरी तरह सच भी है क्योंकि अगर आपकी सेहत अच्छी नहीं होगी तो आप अपने किसी भी कर्तव्य का पालन सही तरह से नहीं कर सकते हैं।
विज्ञापन


अगर आपको यह पता हो कि आपको कौन सी बीमारी हो सकती है तो उसके प्रति सजग और जागरूक रहकर आप रोग से बचाव का तरीका अपना सकते हैं। यहां हम आपको हाथों को देखकर होने वाली बीमारियों की जानकारी दे रहे हैं ताकि आप उस रोग से बचाव का तरीका अपना कर खुद को रोग मुक्त रख पाएं।

हथेली में छोटी उंगली के नीचे बुध पर्वत होता है। इस पर्वत पर हथेली में किसी भी स्थान से चलकर कोई रेखा आती है तो उसे स्वास्थ्य रेखा कहते हैं। स्वास्थ्य रेखा जितनी साफ और स्पष्ट होती है व्यक्ति की सेहत उतनी ही अच्छी होती है।
विज्ञापन


अगर स्वास्थ्य रेखा जंजीरनुमा होती है तो व्यक्ति को खान-पान का ध्यान रखना चाहिए क्योंकि इन्हें अपच और पेट संबंधी रोग होने की संभावना रहती है।

स्वास्थ्य रेखा दिखने में पीली हो तो बाहर के खाने एवं अधिक तैलीय और मसालेदार चीजों से परहेज रखें क्योंकि यह पीलिया की संभावना को दर्शाता है। स्वास्थ्य रेखा का रंग अगर बीच में लाल है तो आपको स्वास्थ्य के मामले में जोखिम लेने से बचना चाहिए क्योंकि छोटी-मोटी स्वास्थ्य से जुड़ी परेशानियां लगी रहती है।

जिनकी हथेली में स्वास्थ्य रेखा पूरी लाल होती है उन्हें वृद्धावस्था में गुप्तांगों में रोग होने की आशंका रहती है। आरंभ में रेखा लाल होने पर हृदय रोग एवं अंत में लाल होने पर सिर दर्द की शिकायत होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें