फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hastrekha Vigyan: हथेली की इस रेखा से पता चलेगा, किस उम्र में मिलेगा अकस्मात धन

Sun, 24 Nov 2024 07:37 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

हस्तरेखा शास्त्र के मुताबिक मणिबंध रेखाएं और भाग्य रेखा मुख्य रूप से धन से जुड़ी होती है। भाग्य रेखा हथेली के निचले हिस्से से आरंभ होती है और शनि पर्वत यानि मध्यमा उंगली बीच तक जाती है।
विज्ञापन
हस्तरेखा विज्ञान - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Hastrekha Vigyan: हस्तरेखा शास्त्र, जिसे हस्तरेखा विज्ञान या काइरोमेंसी के नाम से भी जाना जाता है, एक प्राचीन अभ्यास है जिसने सदियों से लोगों को आकर्षित किया है। इसमें व्यक्तित्व लक्षणों की व्याख्या करने और भविष्य की घटनाओं की भविष्यवाणी करने के लिए हाथों की शारीरिक विशेषताओं का विश्लेषण करना शामिल है। आपकी हथेली की रेखाओं से लेकर आपके हाथ के आकार तक, हर पहलू इस बारे में जानकारी देता है कि भविष्य में आपके साथ क्या घटित होने वाला है। 

विज्ञापन

हस्तरेखा शास्त्र के मुताबिक मणिबंध रेखाएं और भाग्य रेखा मुख्य रूप से धन से जुड़ी होती है। भाग्य रेखा हथेली के निचले हिस्से से आरंभ होती है और शनि पर्वत यानि मध्यमा उंगली बीच तक जाती है। यह रेखा व्यक्ति के जीवन में आर्थिक स्थिति और सफलता के बारे में बताती है। इस रेखा से इस बात का भी पता चलता है कि किस उम्र में आपको अकस्मात और ढेर सारे धन की प्राप्ति होगी। आइए जानते हैं विस्तार से। 

  • यदि किसी जातक की भाग्य रेखा साफ सुथरी और बिना टूटी हुई हो तो यह संकेत देती है कि व्यक्ति को धन प्राप्ति के अवसर मिलेंगे। 
  • यदि जातक की उम्र 25 से 35 साल के बीच की है और इस दौरान उसकी भाग्य रेखा रेखा स्पष्ट होती है, तो यह युवावस्था में धन कमाने और सफलता पाने का संकेत देती है। 
  • यदि जातक की उम्र 35 से 50 साल  के बीच है और इस आयु में रेखा का मजबूत होना मध्यकाल में अपार धन प्राप्ति और स्थिरता का संकेत देती है।  
  • यदि जातक की उम्र 50 साल या उससे ऊपर है और इस दौरान  रेखा साफ और गहरी रहती है, तो वृद्धावस्था में भी आर्थिक रूप से समृद्ध बने रहने का संकेत मिलता है। 

शनि पर्वत का महत्व

  • शनि पर्वत पर रेखा का उभरना इस बात का संकेत देता है की जातक को उसके जीवन में मेहनत और भाग्य के बाल पर धन और समृद्धि प्राप्त होगी।
  • अगर भाग्य रेखा शनि पर्वत पर जाकर समाप्त होती है, तो यह अपार धन प्राप्ति का संकेत देती है। 
  • यदि भाग्य रेखा टूटी हुई या फीकी है, तो यह आर्थिक बाधाओं और अस्थिरता का संकेत देती है। ऐसे में निराश होने की आवश्यकता नहीं है कड़ी मेहनत और सकरात्मक दृष्टिकोण से इन बाधाओं को दूर किया जा सकता है।  



डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें