Hastrekha Vigyan Badluck Signs on Palm
Hastrekha Vigyan: किसी के जीवन के बारे में परिणाम प्राप्त करने के लिए किसी की हथेली को पढ़ने की कला को हस्तरेखा विज्ञान के रूप में जाना जाता है। वैदिक ज्योतिष के क्षेत्र में, हस्तरेखा विज्ञान को मानव जीवन के विभिन्न पहलुओं का अध्ययन करने के लिए अभिन्न माना जाता है। हस्तरेखा शास्त्र विवाह, करियर, प्रेमसंबंध, आय जैसे तमाम पहलुओं की जानकारी देता है। हस्तरेखा विज्ञान में हथेली पर बनने वाले कुछ योग को अशुभ और कुछ को बहुत शुभ बताया गया है। हम आपको हथेली में बनने वाले कुछ ऐसे ही अशुभ संकेतों के बारे में जानकरी दे रहे हैं।
हथेली के अशुभ संकेत
- जिस जातक के हाथ में बहुत ही छोटी सूर्य रेखा हो और वह हृदय रेखा के पास जाकर ही समाप्त हो जाती हो उसे मनचाही नौकरी पाने में बहुत संघर्ष करना पड़ता है।
- यदि हथेली के सूर्य पर्वत पर 3-4 रेखाएं हो और वह सभी आपस में एक दूसरे को काट रही हो तो यह करियर के लिए बहुत ही हानिकारक मानी जाती हैं।
- यदि हथेली में सूर्य पर्वत चपटा या नीचे की ओर धंसा हुआ हो तो ऐसे लोगों का करियर कभी भी ठीक नहीं रहता है। इन्हें बार-बार करियर में मुश्किलों का सामना करना पड़ता है।
- हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार विवाह रेखा भी बहुत महत्वपूर्ण है। यह रेखा हाथ में सबसे छोटी उंगली के नीचे होती हैं और हथेली के बाहरी हिस्से से अंदर की ओर आती हुई दिखती हैं। यदि एक से ज्यादा विवाह रेखाएं हों तो व्यक्ति के एक से ज्यादा प्रेम सम्बन्ध होते हैं । विवाह रेखा यदि लंबी हो तो जातक के विवाहेत्तर सम्बन्ध रहते हैं।
- विवाह रेखा पर यदि तिल है तो जीवन साथी की जिंदगी के लिए खतरा है। ऐसी स्थिति में या तो जीवनसाथी की मौत हो सकती है या वह किसी गंभीर बीमारी से पीड़ित हो सकता है ।
- यदि विवाह रेखा की शुरुआत दो हिस्सों में बंटी हो या उससे कोई शाखा निकलती हो तो ऐसे जातकों का तलाक होने या रिश्ते में दूरी आने की आशंका रहती है।
- यदि विवाह रेखा नीचे की ओर झुकी हुई और हृदय रेखा को काट दे तो यह जीवनसाथी की मृत्यु होने का संकेत देता है।
- यदि विवाह रेखा ऊपर की ओर मुड़कर छोटी उंगली तक पहुंच जाए तो ऐसे लोगों की शादी या तो होती ही नहीं है या बहुत मुश्किल से होती है।