फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरु पर्वत पर बने ऐसे निशान को माना जाता है बहुत शुभ, जानिए इनके खास संकेत

Sat, 30 May 2026 05:33 PM IST
Vinod Shukla ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

हस्तरेखा ज्योतिष शास्त्र के अनुसार गुरु पर्वत के ऊपर क्रॉस के निशान को बहुत ही शुभ माना जाता है।
विज्ञापन
हस्तरेखा शास्त्र - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हस्तरेखा ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, हथेली पर शुभ-अशुभ लकीरों के अलावा पर्वतों पर कई तरह के निशान भी बने हुए होते हैं, जिसका हस्तरेखा ज्योतिष शास्त्र में विशेष महत्व होता है। हथेली पर बने पर्वत के ऊपर निशान से व्यक्ति के जीवन से जुड़ी कई खास बातें मालूम होती है। हस्तरेखा ज्योतिष शास्त्र के अनुसार पर्वत पर त्रिभुज, क्रॉस, मंदिर, मछली और घड़ा जैसे कई निशानों को खास माना जाता है। आज हम आपको गुरु पर्वत के ऊपर बने निशानों के बारे में बताएंगे। हस्तरेखा ज्योतिष शास्त्र के अनुसार गुरु पर्वत के ऊपर क्रॉस के निशान को बहुत ही शुभ माना जाता है।
विज्ञापन


गुरु पर्वत पर रेखाओं का बनना
हथेली पर गुरु पर्वत तर्जनी उंगली के निचले हिस्से वाले भाग को कहा जाता है। हस्तरेखा ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, अगर गुरु पर्वत पर एक से अधिक रेखाएं बनी होती हैं तो इसे व्यक्ति के भाग्यशाली होने का संकेत माना जाता है। ऐसे व्यक्ति बहुत ही मेहनती और कार्यकुशल होते हैं। 

गुरु पर्वत पर त्रिभुज का निशान
जिन लोगों की हथेली पर बने गुरु पर्वत के ऊपर कोई त्रिभुज का निशान बना हुआ होता है उसे बहुत ही शुभ निशान माना जाता है। ऐसे व्यक्ति राजनीति के कार्यों में बहुत ज्यादा सक्रिय होते हैं। इन लोगों को कम उम्र में बड़ी और अच्छी सफलता प्राप्ति होती है। 
विज्ञापन


गुरु पर्वत पर क्रॉस का निशान
हस्तरेखा ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, गुरु पर्वत के ऊपर बनने वाला क्रॉस का निशान बहुत अच्छा माना जाता है। जिन लोगों की हथेली पर यह क्रॉस का निशान होता है उनका वैवाहिक जीवन बहुत ही सुखमय होता है। 

गुरु पर्वत पर बनी कटी-फटी रेखाएं
कुछ लोगों की हथेली पर बने गुरु पर्वत के ऊपर कई रेखाएं एक दूसरे को काटते हुए बनी हुई होती है, जिसे अच्छा नहीं संकेत नहीं माना जाता है। ऐसी मान्यता है इससे कार्यों में बाधाएं आती हैं।

Mole On Face: किस स्वभाव के होते हैं नाक और गाल पर तिल वाले लोग ? जानें इनकी खासियत

हथेली पर X निशान का क्या होता है मतलब ? जानिए इसके बारे में क्या कहता है हस्तरेखा शास्त्र
विज्ञापन


शनि पर्वत पर बने ये चार निशान माने जाते हैं बेहद शुभ, जानें इन चिन्हों का मतलब

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।   







 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें