क्या आपके हाथ में भी हैं दो भाग्य रेखा?
Double Fate Line Meaning: हथेली पर बनी भाग्य रेखा हमारे जीवन की महत्वपूर्ण घटनाओं को बताती है। दोनों हथेलियों में भाग्य रेखा को देखकर विशेषज्ञ हमारे जीवन के भाग्य का पता लगाने में मदद करते हैं। नौकरी में पदोन्नति हो या आपके जीवन में आने वाली चुनौतियां, आपके करियर में बदलाव, यह सब आपकी भाग्य रेखा से पता लगाया जा सकता है। यदि हम बात भाग्य रेखा की करें, तो यहां मामला जरा अलग है। यदि किसी व्यक्ति के हाथ में दोहरी भाग्य रेखा है तो यह किस्मत की राह में रोड़े भी अटका सकती है। कुछ मायनों में दोहरी भाग्य रेखा सपोर्ट देने का काम भी करती है, लेकिन ज्यादातर स्थितियों में डबल भाग्य रेखा होना शुभ सूचक नहीं है। आइए जानते हैं विस्तार से-
Surya Gochar: ग्रहों के अधिपति सूर्य देव करेंगे वृश्चिक राशि में गोचर, ये 4 राशियां हो सकती हैं मालामाल
दोहरी भाग्य रेखा का अर्थ
- यदि आपकी हथेली पर भाग्य की दो रेखाएं हों और इनमें से कोई एक रेखा चंद्र पर्वत से शुरू होकर हृदय रेखा पर समाप्त हो जाए, तो हस्तरेखा विशेषज्ञों के अनुसार वह व्यक्ति भाग्यशाली है।
- जिन लोगों की भाग्य रेखा दोहरी होती है, वे कला और शिल्प में अच्छे होते हैं। ये जातक अपने जीवन में सफल होंगे। उनके पास आय के दो स्रोत होंगे। यह भी देखा जा रहा है कि लॉटरी में भी वे भाग्यशाली रहेंगे। अधिक भाग्य रेखाओं का अर्थ है अधिक आय स्रोत।
- परंतु हर स्थिति में दोहरी भाग्य रेखा शुभ नहीं होती हैं। यदि किसी जातक के मणिबंध क्षेत्र से भाग्य रेखा निकलकर शनि पर्वत तक पहुंच रही है और उसके समानांतर दूसरी भाग्य रेखा चल रही है तो ऐसे व्यक्ति के पास जितनी आय होती है उससे अधिक खर्च की स्थिति बनती है।
- यदि भाग्य रेखा के समानांतर दूसरी भाग्य रेखा जीवन रेखा से प्रारंभ हो रही है तो जीवन के उस आयु वर्ष में व्यक्ति को बड़ी धन हानि उठानी पड़ती है।
- यदि भाग्य रेखा के समानांतर दूसरी भाग्य रेखा मस्तिष्क रेखा से प्रारंभ हो रही हो तो व्यक्ति के जो कार्य होने वाले होते हैं वो भी रुक जाते हैं। इससे व्यक्ति को भारी मानसिक तनाव होता है।
- यदि हथेली में दो भाग्य रेखा हों और उनमें से एक कटी-फटी हो तो व्यक्ति को जीवन में अनेक बार बड़ी मुसीबतों का सामना करना पड़ता है।