फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हस्तरेखा: दौलतमंद लोगों की हथेली में होते हैं इस तरह के निशान, चेक करें आपके हाथ में है या नहीं

Wed, 31 Jan 2024 09:39 AM IST
आशिकी पटेल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Auspicious Sign in Hand: हस्तरेखा शास्त्र की मानें तो धनवान बनने की चाहत उसी की पूरी होती है, जो ऊपर से अपने भाग्य में धन लेकर आया हो। अगर आपके भाग्य में धन है तो आप कैसे भी करके अपनी चाहत पूरी कर ही लेते हैं और इसमें कुदरत भी आपका पूरा सहयोग करती है।
विज्ञापन
हथेली में इस तरह के नशान माने जाते हैं बेहद शुभ - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

धनवान बनना हर किसी की ख्वाहिश होती है। इसके लिए लोग खूब मेहनत भी करते हैं। कुछ लोग मेहनत करके सफल हो जाते हैं जबकि कुछ लोग जीवनभर संघर्ष करते रह जाते हैं, लेकिन उनको सफलता नहीं मिलती। हस्तरेखा शास्त्र की मानें तो धनवान बनने की चाहत उसी की पूरी होती है, जो ऊपर से अपने भाग्य में धन लेकर आया हो। अगर आपके भाग्य में धन है तो आप कैसे भी करके अपनी चाहत पूरी कर ही लेते हैं और इसमें कुदरत भी आपका पूरा सहयोग करती है। व्यक्ति भविष्य में कितना धनवान होगा इस बात का पता उसकी हथेली को देखकर लगाया जा सकता है। अगर आपकी हथेली में ऐसे चिन्ह नजर आते हैं तो यकीन मानिए आपको दौलतमंद बनने से कोई रोक नहीं सकता। चलिए जानते हैं उन शुभ निशान के बारे में... 
  • हथेली में कलश का निशान शुभ माना जाता है। जिन लोगों की हथेली में यह योग बनता है, उनका धन निरंतर बढ़ता रहता है। कहा जाता है कि ऐसे लोगों के पास अच्छी जमा पूंजी होती है।
  • हथेली में शनि पर्वत पर चक्र का निशान होना बहुत ही शुभ माना जाता है। इसे चक्र योग कहते हैं। हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार ऐसे व्यक्ति बहुत ही धनवान और उच्च अधिकारी होते हैं।
  • हथेली में जीवन रेखा और चन्द्र पर्वत के मध्य में तिल का निशान होना बहुत शुभ माना गया है। इस निशान का मतलब है कि व्यक्ति जीवन में भाग्यशाली और गुणवान होगा। साथ ही खूब ख्याति प्राप्त करेगा।
  • हथेली में सूर्य और गुरु पर्वत उभार लिए हुए हैं और बीच में हथेली गहरी है तो इसका मतलब आपकी हथेली में शुभ कर्तरी योग है। इस योग के प्रभाव से आप कई स्रोतों से धन कमाएंगे।
  • यदि किसी की हथेली में चन्द्र पर्वत से निकलकर कोई रेखा बुध पर्वत पर जाए साथ ही ये सूर्य पर्वत पर पहुंचने वाली रेखा से मिलती हो तब भास्कर योग बनता है। ऐसे व्यक्ति बहुत ही गुणी और ज्ञानी होते हैं। अपनी कला एवं ज्ञान से ये लोग कई माध्यमों से खूब धन और नाम यश अर्जित करते हैं।
  • यदि किसी की हथेली में चन्द्र पर्वत से धनुषकार रेखा बुध पर्वत पर बिना कटे हुए पहुंचे तो इसे धन के लिए बहुत ही शुभ माना जाता है। इसे बुध योग कहा जाता है। जिनकी हथेली में ऐसी रेखा पायी जाती है, ऐसे व्यक्ति व्यापार के माध्यम से खूब धन कमाते हैं।
विज्ञापन

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये खबर सामान्य जानकारी और लोक मान्यताओं पर आधारित है। इस खबर में शामिल सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें