फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हस्तरेखा: अंगूठे की बनावट से ऐसे पता करें अपना भविष्य

Mon, 13 Aug 2018 02:58 PM IST
ज्योतिष डेस्क,अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
सामुद्रिक शास्त्र में मनुष्य के शरीर की बनावट और आकार से उसके स्वभाव और भविष्य के बारे में काफी कुछ जानकारियां हासिल की जा सकती है। जिस तरह से हस्तरेखा शास्त्र में हाथ की लकीरों को पढ़ कर व्यक्ति के भविष्य और स्वभाव के बारे में आकलन करते हैं उसकी प्रकार हाथ के अंगूठे की बनावट से भी भविष्य जाना जा सकता है।
विज्ञापन


लचीले अंगूठा
जिस किसी का अंगूठा लचीला होता है वह व्यक्ति गंभीर और शांत स्वभाव का होता है। ऐसे लोग कोई भी परिस्थिति में अपने आप को तुंरत ढाल लेते हैं। ऐसे लोग किसी की भी बातों में जल्दी आ जाते है जिससे उन्हें कई बार नुकसान उठाना पड़ता है। पैसे कमाने के मामले में ऐसे लोग हमेशा आगे रहते हैं लेकिन बचत नहीं कर पाते।

छोटा और मोटा अंगूठा
 जिन व्यक्तियों का अंगूठा छोटा और मोटा होता है ऐसे लोग स्वभाव से गुस्सैल होते हैं। इन लोगों को जरा सी बात पर गुस्सा आ जाता है। इसके अलावा ये लोग भावुक स्वभाव के होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीच का भाग बड़ा 
 जिनके अंगूठे का मध्यम भाग बड़ा होता है ऐसे लोगों में नेतृत्व क्षमता होती है। जिसके कारण उन्हें समाज में मान-सम्मान मिलता है।

छोटा अंगूठा 
जिस किसी का अंगूठा छोटा होता है ऐसे लोगों आलसी स्वभाव के होते हैं। ये हर काम को बहुत ही धीरे-धीरे से करते है।

अंगूठे का ऊपरी हिस्सा मोटा
 जिस किसी का अंगूठे का ऊपरी हिस्सा मोटा होता है वह व्यक्ति चालाक और स्वार्थी होता है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें