इस वर्ष लोकप्रियता में वृद्धि होगी। विकास के नए मार्ग मिलेंगे। नए क्षेत्रों में जान पहचान बढ़ेगी। आर्थिक क्षेत्र में उन्नति होगी। निजी मकान या प्लाट की इच्छा पूर्ण होगी।
संतान पक्ष से सुखी रहेंगे। इंजीनियरिंग, केमिस्ट, पत्रकारिता, डेयरी, कृषि विभाग, पशु चिकित्सा, वन विभाग आदि क्षेत्रों में करियर बनाने के अवसर मिलेंगे।
व्यवसाय में विस्तार एवं उत्तम लाभ होगा। साझेदारी के व्यवसाय में मतभेद पनप सकते हैं। नौकरी में कार्य कुशलता का लाभ मिलेगा। स्वास्थ्य की दृष्टि से वर्ष अनुकूल रहेगा।