इस वर्ष रचनात्मक क्षेत्र में उत्तम सफलता मिलेगी। समाज में सम्मान बढ़ेगा। आर्थिक क्षेत्र में आत्मनिर्भरता बढ़ेगी। स्त्री एवं संतान पक्ष से सुखी रहेंगे।
निजी मकान या वाहन की इच्छा पूर्ण होगी। परीक्षाओं में उत्तम सफलता एवं इलैक्ट्रिकल इंजिनियरिंग, पशुचिकित्सा, शिक्षण कार्य, सामाजिक सेवाएं, विदेश विभाग आदि क्षेत्रों में करियर बनाने के अवसर मिलेंगे।
व्यावसायिक विस्तार एवं लाभ से उत्साह बढ़ेगा। सरकारी या अर्द्ध सरकारी क्षेत्र में कार्यरत जातकों को प्रमोशन या अनुकूल स्थानान्तरण का लाभ मिलेगा। स्वास्थ्य की दृष्टि से वर्ष शुभ रहेगा।