अंक ज्योतिष की गणना बताती है कि इस वर्ष आत्मबल बनाए रखने पर कार्यों में सफलता मिलेगी। वर्ष की प्रथम तिमाही के बाद सामाजिक मान प्रतिष्ठा बढ़ेगी। भू संपत्ति में वृद्धि के अवसर मिलेंगे।
पढ़ें,नवरात्र का तीसरा दिनः मां चन्द्रघंटा की पूजा क्यों होती है?
पारिवारिक मामलों में यह वर्ष अनुकूल रहेगा। विवाह के इच्छुक व्यक्तियों की शादी की बात हो सकती है। संतान सुख में वृद्धि होगी। नौकरी में प्रमोशन का अवसर मिलेगा। स्वास्थ्य की दृष्टि से वर्ष अनुकूल रहेगा।
पढ़ें,मां दुर्गा के इन सिद्घ मंत्रों से पूरी होगी हर मनोकामना
परीक्षाओं में सफलता एवं रेलवे, इंजीनियरिंग, केमिस्ट, पुरातत्व विभाग, सामाजिक सेवा आदि क्षेत्रों में करियर बनाने के अवसर मिलेंगे। व्यवसाय में नए अनुबंध से लाभ में वृद्धि होगी।