अंकज्योतिष की गणना बताती है कि इस वर्ष भावुकता एवं आलस्य पर नियंत्रण रखना हितकर रहेगा। नए क्षेत्रों में जान पहचान बढ़ेगी। विकास के नए अवसर मिलेंगे।
आर्थिक क्षेत्र में सुधार आएगा। निजी मकान की इच्छा पूर्ति का अवसर मिलेगा। अध्ययन में श्रम करने पर परीक्षाओं में उत्तम सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।
बैंकिंग, इंजीनियरिंग, पशु चिकित्सा, कृषि अनुसंधान, पत्रकारिता, शिक्षण कार्य आदि क्षेत्रों में करियर बनाने के अवसर मिलेंगे। तरल पदार्थों के व्यवसाय में उत्तम धन लाभ होगा। नौकरी में प्रमोशन का अवसर मिलेगा।