फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिलफेंक होते हैं E लेटर वाले व्यक्ति

Thu, 14 Feb 2013 04:29 PM IST
राकेश/इंटरनेट डेस्क।
विज्ञापन
विज्ञापन
जिस व्यक्ति के नाम अंग्रेजी के E लेटर से शुरू होता है वह बड़े ही बातूनी होते हैं और किसी चीज के प्रति गंभीरता की इनमें कमी होती है। लेकिन जब इन्हें सच्चा प्यार हो जाता है तो अपने प्यार को पाने के लिए हर इम्तिहान से गुजरने के लिए तैयार रहते हैं। E लेटर से जिनका नाम शुरू होता है उनमें यह विशेषता इसलिए पायी जाती है क्योंकि यह बुध के प्रभाव में आता है और इसकी दिशा उत्तर पश्चिम यानी वायव्य है।
विज्ञापन


वायव्य दिशा को अस्थिरता प्रदान करने वाली दिशा माना गया है। अंकज्योतिष के अनुसार E नाम वाले वाले व्यक्ति किसी से लंबे समय तक जुड़े नहीं रह पाते हैं। बुध के प्रभाव के कारण आमतौर पर यह सुन्दर और हृष्ट-पुष्ट होते हैं। सजने-संवरने का इन्हें विशेष शौक होता है।

E लेटर से जिनका नाम शुरू होता है वह सौन्दर्य प्रेमी होते हैं। खूबसूरत और स्टाइलिश दिखने वाले लोगों से मित्रता करना इन्हें पसंद होता है। इन्हें बहुत ही जल्दी किसी से प्यार हो जाता है और उतनी ही जल्दी कोई नया प्रेमी मिलने पर पिछले प्रेमी को भूल भी जाते हैं। ऐसे लोग जहां भी होते हैं अपनी चीजों को व्यवस्थित तरीके से रखना पसंद करते हैं।
विज्ञापन


पार्टी और मौज-मस्ती का कोई भी अवसर यह चूकते नहीं हैं। बातूनी होने की वजह से यह कई बार अनावश्यक ही विवादों में फंस जाते हैं। किताबें पढ़ना, संगीत एवं दूसरी कलाओं में इनकी विशेष रूचि होती है। आर्थिक स्थिति कुल मिलाकर अच्छी रहती है। किसी चीज का अभाव नहीं होता है लेकिन बहुत अधिक जमा पूंजी भी नहीं होती है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें