फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्यार का इजहार करने जा रहे हैं, इन बातों को जरुर जान लें

Thu, 27 Mar 2014 11:40 AM IST
अमर उजाला, दिल्ली / टीम डिजिटल
विज्ञापन
विज्ञापन
प्यार का नाजुक डोर हमेशा के लिए एक दूसरे से जुड़ा रहे इसके लिए जरुरी है कि दोनों के बीच बेहतर तालमेल हो। यह तभी संभव है जब दोनों एक दूसरे को अच्छी तरह समझें। इसलिए अंकज्योतिष में बताया गया है कि प्यार का इजहार और रिश्ते की शुरुआत करने से पहले यह देख लें कि आपके लिए किस मूलांक के व्यक्ति से रिश्ता जोड़ना सही रहेगा।
विज्ञापन


अब तक आप मूलांक 6 के बारे में जान चुके हैं। इस अंक में देखें मूलांक 7 वालों के लिए कौन साबित होते हैं बेहतर साथी।

अंक ज्योतिष में अंक सात को आध्यात्मिक अंक माना गया है। इस मूलांक के व्यक्ति काफी संवेदनशील और भावुक होते हैं। इनमें स्वतंत्र निर्णय लेने की क्षमता होती है साथ ही यह कल्पनाशील होते हैं।

बात करें प्रेम संबंध और रिश्तों के मामले में इनके व्यवहार का तो यहां भी यह नवीनता और समान न्याय का विचार रखते हैं। जिसके कारण इनके संबंध हर किसी के साथ लंबे समय तक कायम नहीं रह पाते हैं।
विज्ञापन


पढ़ें, 31 मार्च से शुरु हो रहा हिन्दू नववर्ष आपके लिए कैसा रहेगा

इसलिए अंक ज्योतिष में कहा गया है कि इस मूलांक के व्यक्तियों को दोस्ती और प्रेमसंबंध संबंध बनाने से पहले यह देखना चाहिए कि साथ का मूलांक क्या है। अगर साथी का मूलांक दो है तो इनके बीच अच्छी दोस्ती निभती है।

दोनों ही मूलांक के व्यक्ति भावुक होते हैं इसलिए दोनों एक दूसरे को अच्छी तरह समझ पाते हैं। इसके अलावा मूलांक सात, तीन, चार, पांच और आठ वालों के साथ भी इनके संबंध कुल मिलाकर अच्छे रहते हैं।
विज्ञापन


लेकिन साथी का मूलांक 1 या 9 है तो रिश्ते में तनाव बना रहता है। संबंध को लंबे समय तक कायम रखना इनके लिए कठिन हो जाता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें