फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोमांटिक होते हैं 5 मूलांक के घर में रहने वाले लोग

Thu, 27 Dec 2012 10:49 AM IST
राकेश/इंटरनेट डेस्क।
विज्ञापन
विज्ञापन
घर के अंक का प्रभाव व्यक्ति के स्वभाव पर पड़ता है। यह व्यक्ति के कार्य क्षेत्र को भी प्रभावित करता है। अंक ज्योतिष के अनुसार अगर व्यक्ति अपने घर के अंक के अनुसार कार्य क्षेत्र का चुनाव करे तो कार्य क्षेत्र में जल्दी तरक्की होती है। जो लोग किराये पर रहते हैं वह अपने कार्य क्षेत्र के अनुसार मकान किराये पर लें तो इसका उन्हें फायदा हो सकता है।
विज्ञापन


अंक ज्योतिष के अनुसार जिस घर का मूलांक 5 होता है उस पर गुरू का प्रभाव होता है। ऐसे घर में रहने वाले लोग लेखन एवं अध्यापन के क्षेत्र में जल्दी उन्नति करते हैं। धर्म-कर्म एवं अध्यात्म से जुड़े लोगों के लिए भी यह घर भाग्यशाली होता है। गुरू को सामाजिक कार्यों में भी सफलता दिलाने वाला ग्रह माना जाता है।

सोशल वर्क करने वाले मूलांक 5 वाले घर में रहते हैं तो इनके मान-सम्मान एवं सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होती है। अंक 5 की उर्जा खिलाड़ियों को भी सर्पोट करती है। इस अंक के घर में रहने वाले लोग विभिन्न खेलों में रूचि रखते हैं। टूर एंड ट्रैवल्स के काम में भी इस अंक के घर में रहने वाले लोग सफल होते हैं।
विज्ञापन


अंक 5 के घर में रहने वाले लोग स्वभाव से रोमांटिक होते हैं। इन्हें वैवाहिक संबंध की अपेक्षा रोमांस अधिक पसंद होता है। इनके व्यवहार में बचपना झलकता है। कई बार भावुकता में बहने लगते हैं। यह अपनी चीजों को संभालकर नहीं रखते हैं। सैर-सपाटा इन्हें काफी पसंद होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें