फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम मोदी के लिए फिर शुभ साबित हुआ अंक 8, जानें 8 अंक से मोदी का खास कनेक्शन

Thu, 23 May 2019 04:25 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
पीएम नरेंद्र मोदी
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक फिर से देश की कमान संभालने जा रहे हैं। लोकसभा चुनाव 2019 के आए रूझानों और नतीजों से तस्वीर एकदम साफ हो गई है। रुझानों में एनडीए को 300 से ज्यादा सीटें मिलती नजर आ रही हैं। पीएम मोदी 26 मई को सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे और इसके बाद पीएम पद की शपथ लेंगे। पीएम मोदी के लिए एक बार फिर 8 अंक शुभ साबित होने जा रहा है। दरअसल पीएम मोदी ने अब तक जितने भी महत्वपूर्ण फैसले और योजनाओं की शुरुआत की है, उसमें 8 अंक की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। अंक ज्योतिष की गणना के अनुसार पीएम मोदी के लिए 8 अंक बहुत शुभ फलदायक रहा है। 26 मई को बीजेपी राष्ट्रपति के सामने नई सरकार बनाने का दावा करेगी।

विज्ञापन


अंक ज्योतिष की गणना अनुसार 26 मई के अंको का जोड़ यानी मूलांक 8 आता है। इसके पहले 26 अप्रैल को लोकसभा चुनाव के लिए प्रधानमंत्री मोदी ने अपना नामांकन वाराणसी संसदीय सीट से दाखिल किया था जिसके अंकों का योग भी 8 आता है। पिछले लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री मोदी ने 26 मई को ही प्रधानमंत्री पद की शपथ ली थी। प्रधानमंत्री मोदी ने अपना चुनाव नामांकन 17वीं लोकसभा के लिए किया है। इसका मूलांक भी 8 अंक आता है। पीएम मोदी ने पाकिस्तान के बालाकोट में एयर स्ट्राइक करने का निर्णय भी 26 फरवरी को लिया गया था।  पीएम मोदी ने कई महत्वपूर्ण फैसले 8, 17 और 26 की तारीख में लिए गए थे जिनमें प्रधानमंत्री मुद्रा योजना की शुरुआत 8 अप्रैल को, नोटबंदी का फैसला 8 नवंबर 2016 की रात 8 बजे लिया गया था। इन सभी का मूलांक 8 आता है। जिसे पीएम मोदी के लिए काफी शुभ माना गया है। 

अंक 8 का प्रधानमंत्री मोदी से कनेक्शन
अंक ज्योतिष में मूलांक 8 भी बहुत शुभ अंक माना गया है। भगवान कृष्ण और शनिदेव का मूलांक भी 8 है। पीएम नरेन्द्र मोदी के जन्म की तारीख 17 है जिसका मूलांक 8 है और सभी महत्वपूर्ण निर्णयों के तारीखों का मूलांक भी 8 निकलता है। इसके अलावा प्रधानमंत्री मोदी का जन्म वृश्चिक लग्न में हुआ है, वृश्चिक लग्न को 8 नंबर की लग्न माना गया है। प्रधानमंत्री मोदी की जन्म राशि भी वृश्चिक है राशि चक्र में वृश्चिक राशि 8वें नंबर की राशि है। इसके अलावा मोदी के जन्म लग्ननेश आठ नंबर की राशि में है। ज्योतिष गणना के लिहाज से प्रधानमंत्री मोदी के लिए 8 अंक काफी महत्वपूर्ण रहता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें