फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाम का पहला लेटर 'K' है तो प्यार में रहें सावधान

Wed, 20 Mar 2013 08:22 AM IST
राकेश/इंटरनेट डेस्क।
विज्ञापन
विज्ञापन
अगर आपके नाम का पहला लेटर 'K' है तो आप सौन्दर्य प्रेमी होंगे, सजने-संवरने का आपको शौक हो सकता है। अपने विचारों को लेकर आप उलझन में रहते हैं। कोई महत्वपूर्ण फैसला लेते समय आप कई पहलुओं पर सोच-विचार करते होंगे। आपका यह गुण अंक दो के कारण होता है। अंक ज्योतिष के अनुसार K लेटर का अंक दो होता है जिसका स्वामी चन्द्रमा है। आरेंज, सफेद और हरा रंग आपके लिए लकी रहता है।
विज्ञापन


अंक ज्योतिष के अनुसार इस लेटर से जिनका नाम शुरू होता है वह साहसी होते हैं। लोगों को अपनी ओर आकर्षित करने की कला इनमें खूब होती है। इनके अंदर दिखावा करने की भी प्रवृति होती है। इसके लिए धन खर्च करने से भी नहीं हिचकते हैं। वैसे इनकी आर्थिक स्थिति अच्छी होती है क्योंकि इनके जीवन का एक बड़ा लक्ष्य धन होता है। अपने फायदे के लिए K लेटर के नाम वाले व्यक्ति किसी भी हद तक जा सकते हैं।

इनके व्यक्तित्व की एक बड़ी कमी यह होती है कि, आगे-पीछे सोचे बिना किसी को भी कुछ कह देते हैं। ससुराल पक्ष के लोगों पर अपना रूतबा जताते रहते हैं और वैवाहिक जीवन में अपना प्रभाव दिखाने की कोशिश करते हैं। इनके इस व्यवहार के कारण दांपत्य जीवन में कई बार कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन


इस लेटर से जिनका नाम शुरू होता है उन्हें समुद्र, नदी, तालाब एवं जहां गहरा पानी हो वहां सावधान रहना चाहिए। दोस्ती सोच-समझकर करें, चापलूस मित्रों के कारण इन्हें नुकसान उठाना पड़ता है। प्रेम संबंध के मामले में फूंक-फूंक कर कदम बढ़ाना चाहिए।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें