Ank Jyotish Numerology Prediction 7 March: ज्योतिष गणना में किसी व्यक्ति का शुभ अंक उस व्यक्ति के जन्मतिथि के अनुसार लगाया जाता है। जिसे मूलांक कहते हैं। मूलांक जन्मतिथि के अंकों के योग को कहा जाता है। जैसे यदि किसी व्यक्ति का जन्म 22 अप्रैल को हुआ तो तो इनके दोनों अंकों का योग 2+2=4 आता है इसे ही मूलांक कहा जाता है। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानि 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22- 04- 1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानि आपका भाग्यांक 6 है।
विज्ञापन
2 of 10
number
- फोटो : number
अंक – 1
नाम अक्षर – A I J Q Y
कार्य की अधिकता रहेगी। आज अपनी भावनाओं को काबू करने में आपको थोड़ी परेशानी आ सकती है। स्वास्थ्य को लेकर आप थोड़ा परेशान हो सकते हैं।
शुभ अंक- 13
शुभ रंग- नीला
विज्ञापन
3 of 10
number
अंक- 2
नाम अक्षर - B K R
प्रेमी-प्रेमिका में मधुर संबंध बनेंगे। स्वयं को संवारने के लिए योग, व्यायाम आदि का सहारा ले सकते हैं। आर्थिक लाभ की भी प्राप्ति होगी। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। अपनी काबिलियत से आप नवीन खोज करेंगे। आत्मविश्वास बढ़ेगा।
शुभ अंक – 1
शुभ रंग – सफेद
4 of 10
number
अंक- 3
नाम अक्षर - C G L S
आज आप परिस्थितियों से घबरा सकते हैं, इसलिए आज कोई रिस्क न लें। महत्वाकांक्षा रखें, लेकिन अपने विवेक का भी सही इस्तेमाल करें। धार्मिक कार्यों एवं तीर्थ स्थानों पर जाने के योग नजर आ रहे हैं।
शुभ अंक – 6
शुभ रंग – सफेद
विज्ञापन
5 of 10
number
अंक – 4
नाम अक्षर - D M T
धीरज के साथ काम लें। आज आपका रवैया लोगों को भ्रमित कर सकता है। आज आप अपनी मेहनत से नया अविष्कार कर सकते हैं। जिसे करने के लिए सहयोग प्राप्त होगा। आवेश में आकर लिए गए निर्णय आपको परेशानी में डाल सकते हैं।
शुभ अंक – 19
शुभ रंग - ग्रे
विज्ञापन
6 of 10
number
अंक - 5
नाम अक्षर - E H N X
आप किसी बड़े कार्य को अंजाम देंगे। प्रभु आज आपके साथ है। आज मौज का दिन है। होटल के व्यापारियों के लिए आज दिन खास रहने वाला है। आपकी बुद्धि की तारीफ हो सकती है। पारिवारिक तालमेल न बिठा पाने के कारण पति-पत्नी के रिश्तों में खटास आ सकती है। व्यापार में वृद्धि हो सकती है।
शुभ अंक 17
शुभ रंग- क्रीम
विज्ञापन
7 of 10
number
अंक – 6
नाम अक्षर - U V W
आपको इंटरव्यू, परीक्षा आदि में सफलता मिल सकती है। आपका दिन थोड़ा परेशानी भरा हो सकता है। राजकीय कार्य में आपको पूर्ण सहयोग मिलेगा। वाहन लेने के योग हैं। संतान की तरफ से कोई खुशखबरी आ सकती है।
शुभ अंक -24
शुभ रंग – हरा
8 of 10
number
अंक - 7
नाम अक्षर - O Z
आपके दुश्मन आपसे परास्त होगें। शादी का योग बनता नजर आ रहा है। बच्चों के लिए जीवनसाथी की तलाश रहेगी। पुत्र एवं जीवनसाथी से सुख मिलेगा। आपके पास जो भी है, उसी से आपको संतुष्ट रहना पड़ेगा। धन की प्राप्ति हो सकती है।
शुभ अंक – 10
शुभ रंग- नारंगी
9 of 10
number
अंक- 8
नाम अक्षर- F P
आप किसी बड़े खर्च के गिरफ्त में आ सकते हैं। आज आपका सारा ध्यान घर-परिवार पर ही रहेगा। आज आपकी अभिलाषा की पूर्ति हो सकती है। अचानक धन प्राप्त होगा। रोमांस, प्यार शादी की जो मनोकामना है वह पूरी होगी।
शुभ अंक – 42
शुभ रंग – क्रीम
अंक- 9
आपके परिवार में धार्मिक अनुष्ठान संपन्न हो सकते है। आज के दिन आपका स्वास्थ्य कमजोर रह सकता है। आज आप विरोधियों से प्रशंसा प्राप्त कर सकते हैं। पुराने रोग से छुटकारा मिलेगा। भाई-बहन के संबंधों में कटुता आ सकती है।
शुभ अंक – 1
शुभ रंग – लाल