ज्योतिष गणना में किसी व्यक्ति का शुभ अंक उस व्यक्ति के जन्मतिथि के अनुसार लगाया जाता है। जिसे मूलांक कहते हैं। मूलांक जन्मतिथि के अंकों के योग को कहा जाता है। जैसे यदि किसी व्यक्ति का जन्म 22 अप्रैल को हुआ तो तो इनके दोनों अंकों का योग 2+2=4 आता है इसे ही मूलांक कहा जाता है। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानि 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22- 04- 1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानि आपका भाग्यांक 6 है।
विज्ञापन
2 of 10
number
- फोटो : number
अंक - 1
नाम अक्षर – A I J Q Y
काम बनने में देरी का सामना करना पड़ सकता है। आज आप वैवाहिक कार्यक्रम में भाग ले सकते हैं और समय का पूरा आनन्द लेगें। प्रेम संबंध आज विवाह के रिश्ते में बदल सकते हैं। अनुभवी व वरिष्ठ व्यक्तियों के अनुभव का लाभ मिलेगा।
शुभ अंक - 12
शुभ रंग – पीला
विज्ञापन
3 of 10
number
अंक – 2
नाम अक्षर – B K R
आवेश में आकर निर्णय न लें। आपकी कल्पना शक्ति बहुत अच्छी है। संगीत एवं कला में रुचि आपको प्रसंशा दिलाएगी। पारिवारिक दृष्टि से सब खुश रहेंगे।
शुभ अंक-11
शुभ रंग- काला
4 of 10
number
अंक - 3
नाम अक्षर – C G L S
छात्रों के लिए दिन अच्छा है। रूके हुये कार्य फिर गति पकड़ेंगे। सोशल मीडिया में समय व्यतीत होगा। विदेश यात्राएं कर सकते हैं। शादी शुदा जोड़े किसी नए झमेले में पड़ सकते हैं।
शुभ अंक-17
शुभ रंग – क्रीम
विज्ञापन
5 of 10
number
अंक – 4
नाम अक्षर – D M T
सरकारी कामों में सफलता मिलने की संभावना है। सेहत के मामले दिन कमजोर रहेगा। परिवार में अशांति रह सकती है। माता और भाई से झगड़े की आशंका है। आज के दिन संयम से काम लें। व्यापार का बड़ा ऑर्डर मिल सकता है। संकट के समय में दोस्त मददगार साबित होगा।
शुभ अंक – 11
शुभ रंग – सफेद
विज्ञापन
6 of 10
number
अंक - 5
नाम अक्षर – E H N X
अपनी दिनचर्या को व्यवस्थित बनाने की आवश्यकता होगी। खाने-पीने का ध्यान रखें। पति-पत्नी में आपसी मतभेद व मन-मुटाव की स्थिति बन सकती है। आर्थिक मामलों में सावधानी बरतें। बॉस आज खुश होकर प्रमोशन दे सकता है। दांपत्य जीवन में खुशी आएगी।
शुभ अंक – 6
शुभ रंग – भूरा
विज्ञापन
7 of 10
number
अंक - 6
नाम अक्षर - U V W
संतान को लेकर अच्छी खबर मिल सकती है। बुखार हो सकता है। आपकी आधुनिक विचारधारा आपके लिए नए संयोग लाएगी। कंप्यूटर, इंटरनेट, सोशल मीडिया आदि से जुड़े जातकों के लिए दिन चुनौतियों भरा रहेगा।
शुभ अंक - 15
शुभ रंग - काला
8 of 10
number
अंक - 7
नाम अक्षर – O Z
आपको परिवार से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। आर्थिक स्थिति कमजोर हो सकती है। व्यापार में मंदी का सामना करना पड़ सकता है। कोर्ट-कचहरी के चक्कर लग सकते हैं।
शुभ अंक 12
शुभ रंग – लाल
9 of 10
number
अंक – 8
नाम अक्षर- F P
कोई नया कार्य सीख सकते हैं। विद्यार्थियों को सकारात्मक परिणाम मिलेगा। सरकारी नौकरी का आवेदन कर सकते हैं। रिश्तेदारों के माध्यम से नौकरी मिल सकती है। प्रेम में असफलता और घर में तनाव रहेगा।
शुभ अंक – 22
शुभ रंग – क्रीम
अंक – 9
आपको सकारात्मक परिणाम मिलने के आसार हैं। आज आपके सभी काम मोबाइल से ही बन जाएंगे। नए दोस्तों से मुलाकात आपके मन को हल्का करेगी। कंप्यूटर से जुड़े जातकों को कार्य की नई दिशा मिलेगी। आज लम्बी यात्रा पर जाने का भी योग है।
शुभ अंक – 1
शुभ रंग – कत्थई