फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

30 मई को जन्म लेने वाले व्यक्तियों के लिए कैसा रहेगा आने वाला साल

Wed, 30 May 2018 08:23 AM IST
पं. विनोद त्यागी
विज्ञापन
विज्ञापन

मूलांक व्यक्ति के जन्म की तारीख का योग होता है अर्थात जिस तारीख को आपका जन्म हुआ होगा उस तारीख का योग ही आपका मूलांक कहलाता है। अगर आपका जन्म 1 से 9 तारीख के बीच हुआ है तो आपका मूलांक यही होगा। वही अगर 10 से 31 के बीच किसी तारीख को आपका जन्म हुआ है तो इन दोनों अंको का योग ही आपका मूलांक कहलाता है। जैसे यदि आपकी जन्म 30 तारीख को हुआ है तो आपका मूलांक 3 होगा।

विज्ञापन


स्वभाव

इस मूलांक से प्रभावित जातक परिश्रमी, ईमानदार एवं अत्यंत बुद्धिमान होते हैं। तर्क शक्ति विशेष होती है। जीवन में इच्छाएं बहुत बढ़ी-चढ़ी होती हैं। अनेकों बार विदेश यात्रा के अवसर प्राप्त होते हैं। अपने विचारों से सामने वाले व्यक्ति को प्रभावित करने की कला में ये माहिर होते हैं। जीवन के ३०वें वर्ष में लक्ष्य प्राप्ति में सफल रहते हैं। मध्यावस्था के बाद किसी एक विशेष क्षेत्र में स्थायी उन्नति करने में सफलता मिलती है।

आगामी वर्ष की सफलताएं
इस वर्ष योजनाएं साकार होंगी। सामाजिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। अपने बुद्धिचातुर्य से विरोधियों पर विजय मिलेगी। आर्थिक दृष्टि से वर्ष अनुकूल रहेगा। व्यक्तिगत संबंध सहायक रहेंगे। स्त्री एवं संतान पक्ष से सुख मिलेगा। इस वर्ष मकान या प्लाट का क्रय होगा। परिवार में समरसता बनी रहेगी। पशु चिकित्सा, बैंक, वकालत, इंजीनियरिंग, पर्यटन, कैमिस्ट, कृषि विभाग आदि क्षेत्रों में करियर बनाने के अवसर मिलेंगे। व्यवसायी वर्ग व्यवसाय की प्रगति एवं धन लाभ से उत्साहित रहेगा। नए क्षेत्रों में व्यवसाय विस्तार से मन प्रसन्न रहेगा। जमा पूंजी में वद्धि होगी। नौकरी में अधिकारी वर्ग अनुकूल स्थानांतरण या प्रमोशन में सहायक रहेगा। स्वास्थ्य की दृष्टि से वर्ष अनुकूल रहेगा। पूरे वर्ष आप प्रसन्न और उत्साहित रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें