मूलांक व्यक्ति के जन्म की तारीख का योग होता है अर्थात जिस तारीख को आपका जन्म हुआ होगा उस तारीख का योग ही आपका मूलांक कहलाता है। अगर आपका जन्म 1 से 9 तारीख के बीच हुआ है तो आपका मूलांक यही होगा। वही अगर 10 से 31 के बीच किसी तारीख को आपका जन्म हुआ है तो इन दोनों अंको का योग ही आपका मूलांक कहलाता है। जैसे यदि आपकी जन्म 23 तारीख को हुआ है तो आपका मूलांक 5 होगा।
आगामी वर्ष की सफलताएं
इस वर्ष मन में आशा का संचार होगा। समाज में लोकप्रियता बढ़ेगी। मकान की सजावट या आधुनिक सुख साधनों पर व्यय होगा। आर्थिक क्षेत्र में आत्मनिर्भरता बढ़ेगी। दाम्पत्य सुख की दृष्टि से वर्ष अनुकूल रहेगा। संतान सुख में वृद्धि होगी। नाते रिश्तेदारों का सहयोग मिलेगा। जन्मांग में शुक्र की अनुकूल स्थिति विदेश यात्रा में सहायक रहेगी। इस वर्ष के 2 एवं 7 वें माह इच्छा पूर्ति में सहायक रहेंगे।
प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता से उत्साह बढ़ेगा।करियर की दृष्टि से इंजीनियरिंग, खाद्य विभाग, सामाजिक सेवा, केमिस्ट, फैशन डिज़ाईनिंग, बैंक, अभिनय, संगीत आदि क्षेत्रों में सफलता मिलेगी। व्यावसायिक विस्तार एवं लाभ से मन प्रसन्न रहेगा। सौन्दर्य प्रसाधन, आभूषण, सुगन्धित पदार्थ आदि से संबंधित व्यवसायों में उत्तम धन लाभ होगा। शिक्षा, प्रतियोगिता के क्षेत्र में सेवारत जातकों को प्रमोशन का अवसर मिलेगा। भौतिक दृष्टि से आपकी अधिकांश इच्छाएं पूर्ण होंगी। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।