अंकज्योतिष के अनुसार जिन लोगों का जन्म 19 फरवरी को होता है वह न्याय और अनुशासनप्रिय होते हैं। जीवन के 28वें वर्ष के बाद प्राय: लक्ष्य प्राप्ति में सफल रहते हैं।
वर्ष कुण्डली का आंकलन करने से ज्ञात होता है कि इस वर्ष कुछ बाधोपरांत प्रयासों में सफलता मिलेगी। आर्थिक क्षेत्र में समृद्धि की ओर बढ़ेंगे।
पढ़ें, साप्ताहिक राशिफल 16 से 23 फरवरी तक
निजी मकान की इच्छा पूर्ति का अवसर मिलेगा। विवाह के लिए वर्ष अनुकूल रहेगा। सुख सुविधाओं में वृद्धि होगी।
परीक्षाओं में सफलता एवं रेलवे, इंजीनियरिंग, खनन, पुरातत्व विभाग, सामाजिक कार्य, क्लर्क, शिक्षण आदि क्षेत्रों में करियर बनाने के अवसर मिलेंगे।
पढ़ें, किस राशि की महिला को कैसा प्यार अच्छा लगता है
व्यावसायिक लाभ से उत्साह बढे़गा। नौकरी में उन्नति का अवसर मिलेगा। सरकारी क्षेत्र में सेवारत व्यक्तियों को आर्थिक लाभ मिलेगा।
पढ़ें, ऐसे जानें अगला जन्म कहां और किस परिवार में होगा