इस वर्ष आपको बीते साल की परेशानियों और तनाव से मुक्ति मिलेगी। लेकिन भावुकता और आलस्य पर नियंत्रण रखना होगा। 27 नवंबर 2014 के बीच मकान और जमीन खरीदने का मौका मिल सकता है।
आय के साधनों में वृद्घि होगी, आर्थिक क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनेंगे। कारोबारियों को व्यवसाय में विस्तार एवं लाभ की खुशी होगी। नए उद्योग का प्रारम्भ संभव है।
नौकरी करने वालों को प्रमोशन का अवसर मिल सकता है। स्वास्थ्य अनुकूल रहेगा। परीक्षाओं में सफलता मिलेगी। इंजीनियरिंग,शिक्षण कार्य, केमिस्ट, पशुचिकित्सा, विज्ञापन आदि क्षेत्रों में करियर बनाने के अवसर मिलेंगे।