क्रिसमस यानी 25 दिसंबर को जिन लोगों का जन्मदिन है उनके लिए साल 2014 उन्नति दायक रहेगा। इस साल भाग्य आप पर मेहरबान रहेगा। अटके कार्यों में सफलता मिलेगी।
पढ़ें, साप्ताहिक राशिफल: 23 दिसंबर से 29 दिसंबर तक
मन में आशा का संचार होगा। राजनैतिक क्षेत्र में रुचि बढ़ेगी। सामाजिक मान-प्रतिष्ठा का लाभ मिलेगा। भू-संपत्ति में वृद्धि के अवसर मिलेंगे। रोजगारपरक परीक्षाओं में सफलता मिलेगी।
पढ़ें, राशि न कुंडली जन्मतिथि से जानिए 2014 का भविष्यफल
सेना, चिकित्सा, इंजीनियरिंग, शोध कार्य, विदेश सेवा, विज्ञान आदि क्षेत्रों में करियर बनाने के अवसर मिलेंगे। व्यावसायिक क्षेत्र में उन्नति एवं धन लाभ होगा।
नए उद्योग की इच्छा पूर्ति संभव है। सरकारी क्षेत्र में सेवारत जातकों को उन्नति के अवसर मिलेंगे। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।