बीते साल की अपेक्षा साल 2014 आपके लिए अधिक सुखद रहेगा। इस वर्ष निराशा से मुक्ति मिलेगी। आपकी कई अधूरी योजनाएं पूरी होंगी और समाज में मान-सम्मान का लाभ मिलेगा।
पढ़ें, दिसंबर माह के अंतिम सप्ताह का राशिफल
आर्थिक दृष्टि से यह वर्ष अनुकूल रहेगा। संतान पक्ष से शुभ समाचार मिलेंगे। कोई बड़ी चाहत पूरी हो सकती है, उत्साहित रहेंगे। उच्चस्तरीय परीक्षाओं में सफलता मिलेगी। इंजीनियरिंग,पुलिस,बैंकिंग, शिक्षण कार्य, विज्ञापन आदि क्षेत्रों में करियर बनाने के अवसर मिलेंगे।
पढ़ें,2014 का राशिफल, जानिए कैसा रहेगा नया साल?
व्यवसाय में विस्तार एवं लाभ होगा। किसी नए कार्य में पूंजी निवेश हो सकता है। न्याय, शिक्षा, बैंकिंग आदि क्षेत्रों में सेवारत व्यक्तियों को उन्नति का अवसर मिलेगा। आध्यात्मिक क्षेत्र में रुचि बढ़ेगी।