फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानिए 16 मई को जन्मे व्यक्तियों के लिए कैसा रहेगा आने वाला साल

Wed, 16 May 2018 09:39 AM IST
पं. विनोद त्यागी
विज्ञापन
विज्ञापन

मूलांक व्यक्ति के जन्म की तारीख का योग होता है अर्थात जिस तारीख को आपका जन्म हुआ होगा उस तारीख का योग ही आपका मूलांक कहलाता है। अगर आपका जन्म 1 से 9 तारीख के बीच हुआ है तो आपका मूलांक यही होगा। वही अगर 10 से 31 के बीच किसी तारीख को आपका जन्म हुआ है तो इन दोनों अंको का योग ही आपका मूलांक कहलाता है। जैसे यदि आपकी जन्म 16 तारीख को हुआ है तो आपका मूलांक 7 होगा।

विज्ञापन


स्वभाव
इस मूलांक से प्रभावित जातक सहयोगी भावना प्रधान, मौलिक विचारों के धनी एवं विशाल व्यक्तित्व के स्वामी होते हैं। इनका लक्ष्य सदैव इनके सामने स्पष्ट रहता है।

आगामी वर्ष की सफलताएं
जीवन के मध्यकाल में उच्चपद प्रतिष्ठा प्राप्ति में सफल रहते हैं। जीवन का उत्तरकाल सुखमय व्यतीत होता है। इस वर्ष भाग्य सहायक रहेगा। अटकी योजनाओं में गति आएगी। नाते रिश्तेदारों का सहयोग मिलेगा। स्त्री एवं संतान पक्ष से सुख मिलेगा। आर्थिक क्षेत्र में समृद्धि की ओर बढ़ेंगे। न्याय के क्षेत्र में विजय मिलेगी। विरोधी परास्त होंगे। विदेश यात्रा का अवसर मिल सकता है। राजनैतिक क्षेत्र में प्रतिष्ठा बढ़ेगी। इंजीनियरिंग, पुलिस, सेना, नगरपालिका, आबकारी विभाग, माईनिंग आदि क्षेत्रों में करियर बनाने के अवसर मिलेंगे। व्यावसायिक उन्नति एवं विस्तार से मन प्रसन्न रहेगा। नए व्यवसाय का विचार बनेगा। सरकारी क्षेत्र में सेवारत जातकों को प्रमोशन या अनुकूल स्थानान्तरण का लाभ मिलेगा। आरोग्य सुख सामान्यरहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें