फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानिए 14 मई को जन्मे व्यक्तियों के लिए कैसा रहेगा आगामी वर्ष

Mon, 14 May 2018 09:21 AM IST
पं. विनोद त्यागी
विज्ञापन
विज्ञापन

मूलांक व्यक्ति के जन्म की तारीख का योग होता है अर्थात जिस तारीख को आपका जन्म हुआ होगा उस तारीख का योग ही आपका मूलांक कहलाता है। अगर आपका जन्म 1 से 9 तारीख के बीच हुआ है तो आपका मूलांक यही होगा। वही अगर 10 से 31 के बीच किसी तारीख को आपका जन्म हुआ है तो इन दोनों अंको का योग ही आपका मूलांक कहलाता है। जैसे यदि आपकी जन्मतिथि 14 तारीख है तो आपका मूलांक 5 होगा।

विज्ञापन


स्वभाव
इस मूलांक से प्रभावित जातक अत्यंत भाग्यशाली होते हैं। सामाजिक कार्यों में विशेष रुचि होती है। जीवन में कई बार आकस्मिक धन लाभ होता है। 

आगामी वर्ष की सफलताएं
अपनी बुद्धिमत्ता एवं श्रम के बल पर 32 वें वर्ष में उच्चपद प्रतिष्ठा प्राप्ति में सफल रहते हैं। इस वर्ष चली आ रही परेशानियों से मुक्ति मिलेगी। शुभचिंतकों का सहयोग मिलेगा। आर्थिक क्षेत्र में उन्नति होगी। विकास योजनाओं में अनुकूल सफलता मिलेगी। सामाजिक मान प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। 

स्त्री, संतान एवं मित्र वर्ग से सुख मिलेगा। मकान या प्लाट का क्रय हो सकता है। विदेश यात्रा की इच्छा पूर्ण होगी। परीक्षाओं में सफलता एवं इंजीनियरिंग, शिक्षा, पुलिस, वकालत, बैंक, विज्ञापन, सामाजिक सेवा आदि क्षेत्रों में करियर बनाने में सफलता मिलेगी। व्यावसायिक नजरिए से वर्ष सफलता का रहेगा। व्यवसाय विस्तार एवं लाभ में वृद्धि से उत्साह बढ़ेगा। जमा पूंजी में वृद्धि होगी। पुलिस, बैंक, शिक्षा आदि क्षेत्रों में सेवारत जातकों को अनुकूल स्थानान्तरण या प्रमोशन का लाभ मिलेगा। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें