फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन साल बादफिर बना है यह अद्भुत संयोग

विज्ञापन
विज्ञापन
आज का दिन अंकज्योतिष की दृष्टि से बड़ा ही खास है। इसका कारण यह है कि आज, दिन महीना और वर्ष का ऐसा संयोग बना है जो बड़ा ही दुर्लभ है।
विज्ञापन


तीन साल पहले 11 नवंबर 2011 को तिथि महीना और साल तीनों का अद्भुत संयोग हुआ था जिससे 11 - 11 - 11का योग बना था।

अंकज्योतिष के विशेषज्ञों ने इसे बड़ा ही शुभ संयोग माना था। आज भी कुछ ऐसा ही संयोग बन रहा है। आज तारीख है 11 महीना है 11 और साल है 2014।

इन सभी अंकों 11-11-2014 को जोड़कर देखिए आपको अंक 11 प्राप्त होगा। यानी आज फिर से 11 - 11 - 11 का योग बना है।

विज्ञापन

आज के दिन जन्म लेने वाले बच्चों की खूबियां

ज्योतिषशास्त्री चन्द्रप्रभा का कहना है कि जिन बच्चों का आज जन्म होगा वह दिखने में सुंदर और पढ़ने-लिखने में होशियार होंगे। यह शांति पसंद और कलात्मक विषयों में रुचि रखेंगे।

इनमें सभी को साथ लेकर चलने की अच्छी क्षमता होगी जिससे इनके मित्रों की संख्या अधिक होगी। इनके विरोधी कम ही होंगे। इनका मिजाज आशिकाना होगा। विपरीत लिंग के व्यक्तियों के प्रति इनमें विशेष रुचि होगी।

आर्थिक एवं पारिवारिक मामलों में यह सुखी व्यक्ति होंगे। अगर यह राजनीति में आएंगे तो इनके नेतृत्व क्षमता से लोग प्रभावित होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें