आज का दिन अंकज्योतिष की दृष्टि से बड़ा ही खास है। इसका कारण यह है कि आज, दिन महीना और वर्ष का ऐसा संयोग बना है जो बड़ा ही दुर्लभ है।
तीन साल पहले 11 नवंबर 2011 को तिथि महीना और साल तीनों का अद्भुत संयोग हुआ था जिससे 11 - 11 - 11का योग बना था।
अंकज्योतिष के विशेषज्ञों ने इसे बड़ा ही शुभ संयोग माना था। आज भी कुछ ऐसा ही संयोग बन रहा है। आज तारीख है 11 महीना है 11 और साल है 2014।
इन सभी अंकों 11-11-2014 को जोड़कर देखिए आपको अंक 11 प्राप्त होगा। यानी आज फिर से 11 - 11 - 11 का योग बना है।