फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Numerology 2022: जानें मूलांक 1 वालों के लिए कैसा रहेगा साल 2022

Mon, 27 Dec 2021 07:09 PM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमरउजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
Numerolgy Prediction Year 2022 - फोटो : istock
विज्ञापन

Numerology Prediction 2022: नववर्ष आने में बस कुछ ही दिन शेष रह गए हैं ऐसे में हर व्यक्ति अपने भविष्य को जानने के लिए इच्छुक होता है। हर व्यक्ति के मन में अपने आने वाले साल को लेकर कई जिज्ञासा रहती है। वह जिज्ञासा उसकी नौकरी, संबंधों विवाह और भी कई बातों से जुड़ी होती है।  ऐसे में अंक ज्योतिष के अनुसार प्रत्येक अंक का कोई न कोई ग्रह प्रतिनिधित्व करता है और इस कारणवश जिसका अपना महत्व होता है। संख्याओं की ऊर्जा और प्रभाव हमारे दैनिक जीवन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। प्रत्येक अंक व्यक्ति के जीवन पर प्रभाव डालता है। अंक ज्योतिष राशिफल के आधार पर आइए जानते हैं कि वर्ष 2022 सभी अंकों के लिए कैसा होगा। आइए जानते है करियर, विवाह स्वास्थ्य और धन संबंधी सभी सवालों के जवाब

विज्ञापन


मूलांक 1 - अंक ज्योतिष राशिफल 2022
जिन जातकों का जन्म मूलांक 1 के साथ हुआ है, वर्ष 2022 उनके लिए मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। आपके व्यक्तिगत जीवन में साल की पहली तिमाही में आपको काफी मेहनत करनी पड़ेगी और साथ ही साल के पहले तीन महीने में लोग आपसे काफी डिमांड कर सकते हैं। साल के मध्य तक आपको अपनी मेहनत का कुछ फल मिलेगा। हालांकि, आपको पूरे साल नौकरी के कुछ नए अवसर और अच्छे व्यावसायिक प्रस्ताव मिलेंगे। यह फ्रेशर्स के लिए एक अच्छी शुरुआत का प्रतीक होगा और उन लोगों के लिए नई ऊर्जा लाएगा जिनके पास कोई नया कार्य शुरू करने की योजना है। यह वर्ष मूलांक एक वालों के लिए आर्थिक मामलों को लेकर थोड़ा मध्यम रहेगा और व्यय अधिक होने कि संभावना है। 2022 अंक ज्योतिष राशिफल के अनुसार, छात्रों को पढ़ाई के दबाव का सामना करने में भी परेशानी होगी। यह वर्ष उन छात्रों के लिए फलदायी रहेगा जिनकी उच्च शिक्षा के लिए बाहर जाने की योजना है। जो लोग सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं, उन्हें उनकी मेहनत के स्वरूप परिणाम प्राप्त नहीं होंगे। प्रेम संबंधों के मामले में साल 2022 में अपने जीवनसाथी के साथ आपके संबंधों में सुधार होगा। हालांकि जो अविवाहित हैं, उनकी तलाश अभी भी जारी ही रहेगी। लेकिन जो किसी रिश्ते में हैं वह अपने भविष्य को लेकर अपने परिवार वालों से बात कर सकते हैं। साल 2022 अंक ज्योतिष राशिफल के अनुसार स्वास्थ्य संबंधी मामलों की बात करें तो इस वर्ष आपको अपने स्वास्थ्य पर ध्यान देने की जरूरत है। विशेष रूप से अपनी आंखों से संबंधित समस्या को ध्यान में रखें।  साल 2022 आपको जीवन में संतुलन लाना सिखाएगा, क्योंकि यह आपको अपने व्यक्तिगत, पेशेवर और प्रेम जीवन में अपने समय का प्रबंधन करने की चुनौती देगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें