फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंक ज्योतिष वार्षिक भविष्यवाणी 2020: मूलांक 7

Fri, 14 Feb 2020 02:15 PM IST
योगेश जोशी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

जिन लोगों का जन्म माह की 7, 16, या फिर 25 तारीख को होता है ऐसे व्यक्तियों का मूलांक 7 होता है। इस मूलांक का स्वामी केतु है। मूलांक 7 वाले व्यक्ति स्वतंत्र विचार वाले होते हैं। ये असामान्य व्यक्तित्व के धनी होते हैं। ये शांत चित्त नहीं बैठते है और कुछ न कुछ करने की सोचते रहते हैं। ये बदलाव के लिए उत्सुक रहते हैं। इस वर्ष आपको शिक्षा के क्षेत्र में कामयाबी हासिल होगी। अगर शोध के स्टूडेंट हैं तो यह वर्ष आपके लिए बहुत ही लाभकारी साबित हो सकता है। इस साल कई सुनहरे मौक़े आपका बेसब्री से इंतज़ार भी कर रहे हैं। पूर्व में किए गए कार्यों के सुखद परिणाम आपको इस समय मिलेंगे। आपकी ज़िन्दगी में कुछ बड़े बदलाव होंगे और आपको कुछ अच्छे रिजल्ट्स भी मिलेंगे, जिसकी तलाश आपको वर्षों से थी। कार्य-स्थल पर आपको अप्रत्याशित मुनाफ़ा मिलने की संभावना है। करियर-व्यापार में तरक्की होगी। पारिवारिक जीवन में तनाव रहने की संभावना है। आर्थिक जीवन में कुछ कठिनाइयां आ सकती हैं लेकिन दोस्तों की मदद से आपको उसमें कामयाबी मिलने की प्रबल संभावना है। मित्रों की ओर से सहयोग प्राप्त होता होगा। वैवाहिक जीवन में साल के मध्य जीवनसाथी को किसी तरह की तकलीफ हो सकती है। वहीं प्रेम जीवन के लिए साल अच्छा है। अगर आप विवाह योग्य हैं तो इस वर्ष प्रेम विवाह के योग बन रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें