फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंक ज्योतिष वार्षिक भविष्यवाणी 2019: मूलांक 5

विज्ञापन
विज्ञापन
मूलांक 5 के जातकों को साल 2019 मिला-जुला परिणाम देने वाला है। इस साल कई चुनौतियाँ आपकी परीक्षा लेंगी। अतः आपको अपने स्वभाव और सोच पर विशेष ध्यान देना होगा। कार्य-स्थल पर वाद-विवाद करने से बचें, अन्यथा आप किसी मुसीबत में पड़ सकते हैं। इसके साथ ही अपने ग़ुस्से पर काबू रखें और सोच-विचार कर बोलें। इससे आपके रिश्तों में मधुरता आएगी। दोस्तों और लोगों से सलीके से पेश आएँ। आप अपने सकारात्मक स्वभाव से कॅरियर की नई ऊँचाई पर पहुँचेंगे। वित्त संबंधी मामलों में सतर्क रहें। पूरे साल पैसे का आगमन होता रहेगा, लेकिन ख़र्चों पर लगाम लगाने की ज़रूरत होगी। छात्रों को अच्छे परिणाम के लिए कड़ी मेहनत करनी होगी। अपने लक्ष्य को पाने के लिए आपको पढ़ाई में अतिरिक्त समय भी देना होगा और पूरी लगन के साथ पढ़ाई करनी होगी। अतः आप शांत रहें, आत्मविश्वास में कमी ना आने दें और ज़िन्दगी को एक सुखद मोड़ पर ले जाएँ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें