फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंक ज्योतिष वार्षिक भविष्यवाणी 2022: मूलांक 1

Sun, 02 Jan 2022 10:49 AM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
Number 1-10- 19- 28
मूलांक- 1 राशिफल 2022
अंक ज्योतिष में अंकों का ही महत्व हैं क्योंकि हमारे जीवन के सभी पहलु अंकों से जुड़े हुए हैं। आइए जानते हैं कि अगर आपका जन्म अंक 1/10/19/28 हैं, तो 2022 वर्ष आपके लिए कैसा फल लाया हैं। आपका मुख्य अंक 1 हैं, अंक 1 के स्वामी सूर्य हैं। ऐसे जातकों के जीवन में अहम और काम करने की ऊर्जा प्रधान रूप से विधमान रहती हैं। ये लोग सभी कार्य बहुत ही ऊर्जा के साथ करते हैं, लेकिन इनका अहम इनके लिए नुकसान का भी कारण बनता हैं। ये लोग रिश्तों को लेकर बहुत महत्वकांक्षी होते हैं। नया वर्ष 2022 वर्ष जिसका जोड़ 6 अंक हैं और स्वामी शुक्र हैं। जिस कारण यह वर्ष भौतिक सुखों और इच्छाओं की पूर्ति करने के लिए प्रेरित करेगा। इस वर्ष आप अपने में निखार लाने का भी प्रयास करेंगे।

Career-  अंक वालों के लिए वर्ष 2022 कार्य को लेकर जोश भरा रहेगा और आप अपने व्यापार को ऊंचाईयों पर ले जाने में सफल रहेंगे। आप अपनी कला और मेहनत से अपने व्यापार में कुछ नया कर दिखाने में सक्षम हो सकते हैं। आपको अपने व्यापार में नए अवसर भी मिलेंगे और आप नए लोगों के साथ मेलमिलाप भी बढ़ाएंगे। अंक 6 के प्रभाव से आप डिजाईनिंग, सौंद्रर्य, मीडिया या ट्रांसपोर्ट जैसे कार्य करने जा रहे हैं तो उसमें आपको सफलता प्राप्ति होगी। वर्ष के मध्य मई से सितंबर के महीनों में कोई नया कार्य न करें और ना ही किसी की सलाह से कार्य में बदलाव करें। इस वर्ष आपको मनचाही नौकरी के साथ मनचाहा वेतन भी मिलेगा और अगर आप जगह का बदलाव करना चाह रहे हैं तो वह भी आपके चाहत की पूर्ति होगी।

Finance- अंक 1 के जातकों के लिए वर्ष 2022 धन से जुड़ी सभी परेशानियों को समाप्त करने आ रहा हैं। यह वर्ष नए घर और नए वाहन के लिए शुभ जाने वाला हैं। इस वर्ष आप अपने घर के साज-सजावट में भी धन खर्च करेंगे और ये 6 अंक यात्राओं पर भी धन खर्च करवाएगा। महिलाओं के लिए यह वर्ष अपने सौंदर्य के निखार के लिए प्रोत्साहित करेगा, जिसमे धन का खर्च बना रहेगा। यह वर्ष जमीन और शेयर मार्किट में लाभ के साथ आ रहा हैं लेकिन जुलाई से अक्टूबर के मध्य कोई नया और बड़ा निवेश न करें।

Relationship- अंक 1 के प्रेमियों के लिए यह वर्ष प्रेम में बहुत सहायक होगा और अगर आप अकेले हैं तो इस 2022 वर्ष आपका अकेलापन दूर करेगा। अगर आप पहले से ही किसी रिलेशन में हैं तो आपको अपने अहम से बचना होगा नहीं तो आपका गुस्सा और अहम इस वर्ष रिश्ते में टकराव ला सकता हैं। आप अपने साथी के साथ कहीं बाहर जाने का प्लान बना सकते हैं। वैवाहिक लोगों के लिए यह वर्ष उनके जीवन में नए और मनचाहे साथी की दस्तक दे रहा हैं जिससे प्रेम विवाह के भी योग बन रहे हैं। आपका वैवाहिक जीवन इस वर्ष अनुकूल रहेगा और आपके जीवनसाथी के साथ आपके विचार भी मिलेंगे।

Health- अंक 1 के जातकों के लिए 2022 वर्ष सेहत के लिए मध्यम रहेगा, यह वर्ष अधिक यात्राओं में रहने की वजह से आप अपने खाने-पीने का ध्यान नहीं रख पाएंगे जिससे आपको पेट में इंफेक्शन की समस्या हो सकती हैं। अगर आपको हार्ट से जुडी कोई परेशानी हैं तो समय रहते चिकित्सक से सलाह लेते रहें। अगस्त से दिसम्बर माह के मध्य वाहन से दुर्घटना होने के आसार बन रहे हैं, आप बहुत ही सावधानी से वाहन चलाए। आप अपनी आंखों और सिर का इस वर्ष विशेष रूप से ध्यान रखें। आप अपने पिता की सेहत को लेकर भी लापरवाही नहीं करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें