फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंक ज्योतिष वार्षिक भविष्यवाणी 2019: मूलांक 1

विज्ञापन
अंक एक
विज्ञापन

अंक ज्योतिष के अनुसार मूलांक 1 वाले जातकों के लिए यह साल ख़ूबसूरत रहने वाला है, इसलिए यदि आप कुछ नया शुरू करने की सोच रहे हैं तो यह साल इसकी गवाही दे रहा है। भविष्य की योजनाओं में सफलता मिलेगी। इस दौरान आप बहुत ही रचनात्मक और सशक्त महसूस करेंगे। काम के प्रति आपके समर्पण और मेहनत के लिए आपकी तारीफ़ होगी। माता-पिता का आशीर्वाद और सहयोग प्राप्त होगा। कई सालों की मेहनत का फल इस समय आपको प्राप्त होगा। वहीं जीवनसाथी के साथ आप सुकून भरा वक़्त बिताएँगे, साथ ही उनका सहयोग भी आपको प्राप्त होगा। महिलाएँ आपके लिए इस साल देवदूत की तरह साबित होंगी, क्योंकि साल 2019  के हर मोड़ पर वे आपके लिए खड़ी रहेंगी। परिवार में ख़ुशहाली के लिए लोगों से मिल-जुलकर रहें। पढ़ाई में बच्चों का प्रदर्शन उम्मीद से बेहतर रहेगा, यही आपकी ख़ुशी का सबसे बड़ा राज़ होगा। इस दौरान आपके मन में आध्यात्मिक विचार उफान मारेंगे। वहीं प्रेमी-जोड़ों के लिए यह साल किसी तोहफ़े से कम नहीं है। साल 2019 में वे एक-दूसरे के साथ काफ़ी रोमांटिक वक़्त बिताएँगे। यदि आपके दिल को कोई भा गया है तो उसे प्रपोज़ कर सकते हैं। हाँ, ज्योतिष के अनुसार प्रपोज़ करने का सही समय चुनना बेहतर रहेगा। सितारे पूरी तरह से आपके साथ है। कुल मिलाकर यह कह सकते हैं कि यह साल मूलांक 1 के जातकों के लिए ही आ रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें