नौतपा आज से प्रारंभ हो चुका है। नौतपा के कारण आज से तापमान बढ़ सकता है और उत्तर भारत में गर्म हवाएं चलनी प्रारंभ हो जाएंगी। लेकिन इस बार नौतपा केवल सात दिनों तक रहने वाला है। ज्योतिष गणना के अनुसार, जब सूर्य चंद्रमा के नक्षत्र रोहिणी में प्रवेश करता है तो नौतपा प्रारंभ हो जाता है।
ज्योतिषीय गणना के मुताबिक गुरु व शनि की वक्री चाल के चलते नौतपा खूब तपेगा, लेकिन 30 मई को शुक्र अपनी ही राशि वृषभ में अस्त हो रहा है जिसके कारण गर्मी में कमी आने की संभावना भी है। नौतपा के आखिरी दो दिनों के भीतर आंधी तूफान व बारिश हो सकती है।
ज्योतिष गणना के अनुसार, जब सूर्य रोहिणी नक्षत्र में 15 दिनों के लिए आता है तो उन पंद्रह दिनों के पहले नौ दिन सर्वाधिक गर्मी वाले होते हैं। इन्हीं शुरुआती नौ दिनों को नौतपा के नाम से जाना जाता है। खगोल विज्ञान के अनुसार, इस दौरान धरती पर सूर्य की किरणें सीधी लम्बवत पड़ती हैं। जिस कारण तापमान अधिक बढ़ जाता है।
नौतपा को लेकर यह भी कहा जाता है कि यदि नौतपा में जितनी ज्यादा गर्मी पड़े उतना ही मानसून के लिए बेहतर होता है। क्योंकि नौतपा की झुलसती गर्मी अच्छी बारिश का संकेत करती हैं और अच्छा मान हमारी अर्थव्वयस्था के लिए भी कारगर साबित होता है।