Masik Kalashtami 2022: हिंदू पंचांग अनुसार कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को कालाष्टमी व्रत रखा जाता है। आज यानि 25 जनवरी को कालाष्टमी मनाई जा रही है। कालाष्टमी के दिन भगवान शिव के अवतार काल भैरव की आराधना की अति है। काल भैरव की पूजा करने से व्यक्ति को अकाल मृत्यु, मृत्यु के डर से मुक्ति, सुख, शांति और आरोग्य प्राप्त होता है। मान्यता है कि भगवान शिव की नगरी काशी की रक्षा वहां के कोतवाल बाबा काल भैरव ही करते हैं। मान्यता के अनुसार इस दिन व्रत करने से क्रूर ग्रहों का प्रभाव भी खत्म हो जाता है और ग्रह शुभ फल देना शुरू कर देते हैं। आइए जानते हैं कालाष्टमी व्रत का महत्व, मुहूर्त और पूजा विधि के बारे में-