फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mangal Gochar 2023: नए साल की शुरुआत में ही मंगल करने जा रहे गोचर, इन राशियों का होगा भाग्योदय

Mon, 28 Nov 2022 05:27 PM IST
आशिकी पटेल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
नए साल की शुरुआत में ही मंगल करने जा रहे गोचर, इन राशियों का होगा भाग्योदय - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

Mangal Margi In 2023: ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों के सेनापति कहे जाने वाले मंगल को बेहद शुभ ग्रह माना गया है। मंगल देव को साहस, ऊर्जा, भूमि और विवाह का कारक माना जाता है। कहा जाता है कि जब कुंडली में मंगल ग्रह अशुभ हो, तो जीवन में अनेक प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। वहीं अगर मंगल शुभ स्थिति में हो तो जीवन में सब मंगल की मंगल होता है। जल्द ही नए साल की शुरुआत होने वाली है और साल पहले महीने यानी जनवरी 2023 में मंगल देव मार्गी होने जा रहे हैं। मंगल ग्रह 13 जनवरी 2023 को वृष राशि में मार्गी होने जा रहे हैं, जिसका असर सभी राशियों पर देखने को मिल सकता है। लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं, जो इस समय अधिक भाग्यशाली होंगी। आइए जानते हैं वो राशियां कौन सी हैं…

विज्ञापन


कर्क राशि 
कर्क राशि वालों के लिए मंगल ग्रह का मार्गी होना बेहद लाभकारी साबित हो सकता है, क्योंकि मंगल देव कर्क के कुंडली के 11वें स्थान में मार्गी होने जा रहे हैं। जिसे धन लाभ का भाव माना जाता है। ऐसे में इस समय आप नए-नए माध्यमोंं से धन कमाने में सफल साबित हो सकते हैं। इस दौरान आपकी मेहनत रंग लाएगी। अपने मेहनत से आपको खूब धन लाभ होने की संभावना है। व्यापार में निवेश से लाभ भी हो सकता है।

कन्या राशि
साल 2023 के शुरुआत में हो रहा मंगल का गोचर कन्या राशि के लिए भी शुभ साबित होगा। इस समय आपको किस्मत का साथ मिलेगा। इस दौरान आप व्यापार के सिलसिले से यात्रा कर सकते हैं, जो आपके लिए लाभप्रद साबित हो सकती है। साथ ही इस दौरान आपको कार्यक्षेत्र या निजी जीवन से जुड़ा कोई शुभ समाचार भी मिल सकता है।
विज्ञापन


सिंह राशि
मंगल ग्रह का मार्गी होना सिंह राशियों के लिए भाग्यशाली हो सकता है। इस समय आपको नई नौकरी का ऑफर आ सकता है। साथ ही व्यापार में लाभ हो सकता है। वहीं आपके जो काम पिछले काफी समय से बिगड़ रहे थे तो वह इस दौरान बन सकते हैं।
विज्ञापन


डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये खबर लोक मान्यताओं पर आधारित है। इस खबर में शामिल सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें