फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Makar Sankranti 2022: जानिए मकर संक्रांति पर राशि के अनुसार किन चीजों का दान करना आपके लिए शुभ

Mon, 10 Jan 2022 07:43 AM IST
विनोद शुक्ला मदन गुप्ता सपाटू, ज्योतिषविद्, चंडीगढ़

सार

makar sankranti 2022 sun transit in capricorn: मकर संक्रांति पर सूर्य दक्षिणायन की अपनी यात्रा को समाप्त करके उत्तरायण की यात्रा करते हैं। सूर्यदेव मकर संक्रांति पर धनु राशि से निकलकर मकर राशि में प्रवेश कर जाते है
विज्ञापन
Makar Sankranti 2022: मकर संक्रांति को कई स्थानों पर अलग-अलग नाम से जाना जाता है। इस दिन को खिचड़ी का त्योहार भी कहते हैं। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Makar Sankranti 2022: मकर संक्रांति पर सूर्य दक्षिणायन की अपनी यात्रा को समाप्त करके उत्तरायण की यात्रा करते हैं। सूर्यदेव मकर संक्रांति पर धनु राशि से निकलकर मकर राशि में प्रवेश कर जाते है और इसी के साथ पिछले एक महीने से सभी तरह के शुभ कार्यों में लगी पाबंदियां खत्म हो जाती हैं। सूर्य जब धनु राशि में प्रवेश करते हैं तब खरमास का महीना आरंभ हो जाता है, इसमें सभी तरह के शुभ कार्य करना वर्जित हो जाता है। मकर संक्रांति के त्योहार का हिंदू धर्म में विशेष महत्व होता है। मकर संक्रांति पर सूर्यदेव अपने पुत्र शनि की राशि मकर में प्रवेश करते ही सभी तरह के शुभ कार्य दोबारा से आरंभ हो जाते हैं। इस दिन पवित्र नदियों में स्नान, दान और जप करते हुए सूर्यदेव और शनि देव की आराधना की जाती है। मकर संक्रांति पर सूर्य आराधना और दान करने से विशेष पुण्य का लाभ मिलता है। मान्यता है कि मकर संक्रांति के दिन किया गया दान व्यक्ति को कई गुना फल देता है। ऐसे में आइए जानते हैं राशि के अनुसार किन-किन चीजों का दान करना आपके लिए शुभ रहेगा।

विज्ञापन

आपकी चंद्र राशि पर मकर संक्राति का प्रभाव, दान और उपाय

मेषः पदोन्नति की संभावना, सरकार से लाभ, धनाागमन, प्रतिष्ठित जनों से मित्रता के योग है। चहुंमुखी विकास होगा। विद्युत या इलेक्ट्रानिक उपकरण खरीदें। ओम सूर्याय नमः का जाप करें। गुड़ व गेहूं का दान करें।

बृषः सुख साधन बढ़ेंगे। मकान वाहन का क्रय अत्यंत शुभ रहेगा। दूध दही सफेद वस्तुओं का दान करें। मिथ्यारोप, धन हानि, अत्याधिक व्यय, राज्य पक्ष से चिंता हो सकती है। कनक दान करें।
विज्ञापन


मिथुनः परिवार में सदस्यों की वृद्धि, संतान प्राप्ति संभावित। हरी सब्जी, हरी मूंग की दाल या हरे फल, मिठाई दान करें। कंप्यूटर, मोबाइल ले सकते हैं। शारीरिक व्याधि, ज्वर, मानहानि, पत्नी को पीड़ा दे सकता है सूर्य का गोचर। गुड़ का हलुवा गरीबों को खिलाएं।

कर्कः फ्रिज, ए.सी, वाटर प्योरिफायर या वाटर कूलर खरीदें। सिर पीड़ा, उदर रोग, धन हानि, यात्रा, शत्रुओं से झगड़ा आदि दिखता है। सूर्य को तिल डाल कर जल अर्पित करें। चावल का दान लाभ देगा।

सिंहः सूर्य की उपासना करें। सरकार से लाभ होगा। ओम घृणि सूर्याय नमः का जाप करें। सोने के आभूषण या गोल्ड क्वाइन खरीदना धन वृद्धि करेगा। शत्रुओं पर विजय, कार्यसिद्धि, रोग नाश, सरकार से लाभ, वस्त्र का क्रय आदि करवाता है सूर्य। गेहूं या बेकरी से बनी चीजों का दान करें।

कन्याः जल में तिल डाल कर स्नान करें। नया मोबाइल, ब्रॉड बैंड कनेक्शन, टीवी तथा संचार संबंधी उपकरण खरीदें। क्रेडिट कार्ड या ऋण लेकर कुछ न खरीदें। किसी प्रियजन को मोबाइल भेंट करें या जरुरतमंद को दान करें। सूर्य संतान से चिंता दे सकता है। यात्रा ध्यान से करें, संतान की सेहत का ध्यान रखें, वाद विवाद से बचें, मतिभ्रम न होने दें। जल में तिल डाल कर नहाएं। गाय को चारा दें।

तुलाः हर तरफ से धन धान्य की प्राप्ति। तिल का उबटन लगाएं। इस अवसर पर चांदी खरीदें और वर्षांत तक मालामाल हो जाएं। जमीन जायदाद संबंधी समस्याएं, मान हानि, घरेलू झगड़ों से परेशानी, शारीरिक  कमजोरी। खिचड़ी और खीर का दान करें।

बृश्चिकः रुका धन आने की संभावना। कोर्ट केस में विजय। शत्रु दबे रहेंगे। इलेक्ट्रानिक खरीदें। गज्जक, रेवड़ी का दान फलेगा। रोग मुक्ति, राज्यपक्ष मजबूत, मान प्रतिष्ठा की प्राप्ति, पुत्र व मित्रों, समाज से सम्मान देगा । जल में गुड़ डाल कर सूर्य को अर्पित करें।

धनुः शिक्षा क्षेत्र, कंपीटीशन आदि में सफलता। सोने का सिक्का या मूर्ति सामर्थ्यानुसार खरीद कर पूजा स्थान पर स्थापित करें। खिचड़ी स्वयं बनाकर 9 निर्धन मजदूरों को खिलाएं। सिर, नेत्र पीड़ा, दुष्ट लोगों से मिलन, व्यापार हानि, संबंधियों से वैमनस्य करा सकता हैं। नेत्रहीनों को भोजन करवाएं। चने की दाल का दान करें।

मकरः गरीबों में सवा किलो चावल और सवा किलो काले उड़द या इसकी खिचड़ी दान करें। सूर्य का गोचर मान हानि, कायों में देरी, मित्रों से मनमुटाव, सेहत खराब कर सकता है। तांबे के बर्तन धर्मस्थान पर दान दें।

कुंभः विदेश यात्रा, नेत्र कष्ट, अधिक व्यय, पद की हानि करवा सकता है सूर्य का गोचर। मरीजों को मीठा दलिया खिलाएं। काला सफेद कंबल या गर्म वस्त्र का दान करें।

मीनः सूर्य का भ्रमण धन लाभ, नवीन पद, मंगल कार्य, राज्य कृपा, तरक्की, धन प्राप्ति देता है। वाहन सुख। प्रॉपर्टी का ब्याना देना या बुकिंग ,दीर्घकालीन निवेश के लिए सर्वोत्तम मुहूर्त। तिल के लडडू या बेसन से बनी चीजें दान करें।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें