Magh Gupt Navratri 2023: 30 जनवरी यानी आज गुप्त नवरात्रि की नवमी तिथि है। गुप्त नवरात्रि की नवमी तिथि बेहद खास मानी गई है। इस दिन देवी दुर्गा के नौवें स्वरूप मां सिद्धिदात्री की पूजा की जाती है। नवरात्रि पूजन के नौवें दिन मां सिद्धिदात्री की उपासना के साथ ही गुप्त नवरात्रि का समापन हो जाएगा। मां दुर्गा का ये रूप सभी सिद्धियों को प्रदान करने वाला माना जाता है। आज के दिन कुछ खास उपाय करने से मां दुर्गा भक्तों की विशेष मनोकामना पूरी करती हैं। गृहस्थ जीवन वालों को गुप्त नवरात्रि में सामान्य तरीके से नवमी तिथि पर मां सिद्धिदात्री की पूजा करनी चाहिए। आइए जानते हैं शत्रु पर विजय पाने के लिए और सुख, धन, समृद्धि पाने के लिए गुप्त नवरात्रि के अंतिम दिन क्या उपाय करने चाहिए।
गुप्त नवरात्रि 2023 नवमी तिथि मुहूर्त
गुप्त नवरात्रि नवमी तिथि आरंभ: 29 जनवरी 2023, प्रातः 09: 05 मिनट से
नवमी तिथि समाप्त: 30 जनवरी 2023, प्रातः 10:11 मिनट पर
अभिजित मुहूर्त: दोपहर 12:18 - दोपहर 01:02
अमृत काल मुहूर्त: रात 07:40 - रात 09:23
निशिता काल मुहूर्त: प्रात: 12:14 - प्रात: 01:06 (30 जनवरी 2023)
शुभ योग
सर्वार्थ सिद्धि योग- 30 जनवरी 2023, रात्रि 10:15 से 31 जनवरी 2023, प्रातः 07:13
रवि योग - पूरे दिन रहेगा
शुक्ल योग - 29 जनवरी 2023, प्रातः 11:05 से 30 जनवरी 2023, प्रातः 10:49