सिंह राशि के जातकों के लिए 16 मार्च 2020 का दिन कैसा बीतेगा? नौकरी में तरक्की मिलेगी या आएगी बाधा। पारिवारिक जीवन में तनाव रहेगा या सुख का वातावरण। सेहत और प्रेम प्रसंग के मामले में दिन कैसा बीतेगा। पढ़ें सिंह राशि का दैनिक राशिफल
आज आपकी इनकम भी बढ़ेगी और खर्चे कम होंगे। आर्थिक तौर पर आप मजबूत बनेंगे। आपके अंदर गजब का आत्मविश्वास देखने को मिलेगा। काम के सिलसिले में आज का दिन आपके पक्ष में रहेगा और आप मजबूती से अपना काम करेंगे। आपके बॉस से भी आप की स्थिति सुधरेगी। आप किसी लंबी यात्रा या विदेश जाने की प्लानिंग कर सकते हैं। प्रेम जीवन जी रहे लोगों के लिए भी दिन अच्छा रहेगा। आप अपने प्रिय से अपने मन की बात करेंगे। परिवार के बड़ों का स्वास्थ्य कुछ कमजोर रहने की ओर इशारा कर रहा है। पारिवारिक जीवन भी शांतिपूर्ण रहेगा और माता से आपका स्नेह आज अधिक महसूस किया जाएगा। आप मानसिक रूप से प्रसन्न दिखेंगे और इसका प्रभाव आपके हर क्षेत्र में पड़ेगा। आमदनी में वृद्धि होने की अच्छी संभावना बनेगी। अचानक से धन प्राप्ति होने की संभावना है।