फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस दान से नहीं होता है कल्याण, देने पर जातक रहता है परेशान

Sun, 25 Nov 2018 01:02 PM IST
-डॉ. विनय बजरंगी, ज्योतिषाचार्य व कर्म संशोधक
विज्ञापन
दान
विज्ञापन

हिन्दू धर्म में दान की बहुत महिमा बतायी गयी है। आधुनिक सन्दर्भों में दान का अर्थ किसी जरूरतमन्द को सहायता के रूप में कुछ देना है। ऐसा करने के बाद अक्सर हम बहुत हर्ष का अनुभव करते हैं और कभी-कभी तो हम खुद के द्वारा दिए गये दान की गाथा गाते-गाते नहीं थकते। जबकि इसके विपरीत दान हमेशा ऐसे करना चाहिए कि एक हाथ करे और दूसरे को भी इसका भान न होने पाए।

विज्ञापन


प्रत्येक धर्मों में किसी सुपात्र को दान देना परम् कर्तव्य माना गया है। हमारे यहां दान किसी की मदद के लिए और कई बार कामनाओं की सिद्धि और ग्रहों के दोष को दूरते हुए उनकी शुभता पाने के लिए किया जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आपके लिए कौन सा दान शुभ फल देने की बजाय अशुभ फल देता है। जिसे आपको भूलकर भी नहीं करना चाहिए। आइए राशि के अनुसार जानते हैं कि किसके लिए कौन सा दान वर्जित है —

मेष व वृश्चिक -
मेष व वृश्चिक राशि के जातकों को दान देते समय हमेशा सावधानी रखनी चाहिए। इस राशि के जातकों के लिए लाल वस्तुओं का दान वर्जित है। यदि सुहागिन महिलाएं हैं तो भी उन्हें ऐसी वस्तुओं का दान देने से बचना चाहिए और इसकी बजाय हरी वस्तुओं का दान करना चाहिए।
विज्ञापन


वृषभ व तुला -
इस राशि के जातकों को भूलकर भी सफ़ेद चीजों का दान नहीं करना चाहिए। कहने का तात्पर्य यह है कि वृषभ और तुला राशि के जातकों को दूध आदि का दान न करें। इस राशि के जातक भगवान की पूजा में तो दूध का प्रयोग कर सकते हैं, लेकिन किसी को दूध दान में नहीं देना चाहिए।

मिथुन व कन्या -
इन दोनों ही राशि के स्वामी बुध देवता हैं। इस राशि के जातकों के लिए हरी वस्तुओं का दान वर्जित है। इसलिए भूलकर भी मिथुन और कन्या राशि के जातक हरी चीजों का दान नक करें।
विज्ञापन


कर्क -
इस राशि के जातकों के लिए सफ़ेद वस्तुओं का दान वर्जित है। कर्क राशि के जातकों को चांदी का दान नहीं करनी चाहिए

सिंह - इस राशि के जातकों को लाल, केसरिया और सुनहरे रंग की  वस्तुओं का दान वर्जित है। इन रंगों की वस्तुओं का भूलकर भी दान करें।

धनु व मीन-
इस राशि के जातकों के लिए पीली वस्तुओं का दान वर्जित है। इस राशि के जातकों को प्राय: पीली वस्तुओं के दान से बचना चाहिए।

मकर व कुम्भ-
इन दोनों राशि के जातकों के लिए काली व नीली वस्तुओं का दान वर्जित है। बहुत ही विशेष अवस्था में इन वस्तुओं का दान करें।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें