लौंग के उपाय (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : istock
हिंदू धर्म शास्त्र में पूजा पाठ कि कुछ वस्तुओं का विशेष विधान है। जैसे- घी, कपूर, लौंग इत्यादि। पूजा पाठ के समय लौंग इस्तेमाल करने के पीछे मान्यता है कि इससे देवी-देवता प्रसन्न होकर अपनी असीम कृपा बरसाते हैं। लाल किताब के अनुसार लौंग से जुड़े कुछ उपाय करने से घर व जीवन में मौजूद नकारात्मकता दूर होती है। जीवन में अन्न व धन संबंधी समस्याओं से छुटकारा मिलता है। जीवन की परेशानियां दूर होकर सफलता के रास्ते खुलने लगते हैं। आइए जानते हैं लौंग से जुड़े कुछ उपायों के बारे में-
- अक्सर लोगों को अपना उधर दिया हुआ पैसा वापस आसानी से नहीं मिलता। अपना पैसा वापस पाने के लिए पूर्णिमा या अमावस्या की रात को 1 कपूर और 21 लौंग माता लक्ष्मी के सामने जलाएं। इससे उधार दिया पैसा वापिस जल्दी आ जाएगा।
- कई बार मेहनत करने पर भी पूरा फल नहीं मिलता है। ऐसे में आप मंगलवार और शनिवार के दिन हनुमान जी के सामने सरसों तेल का दीपक जलाकर उसमें एक जोड़ा लौंग डालें। उसके बाद हनुमान चालीसा का पाठ करके अपनी परेशानियों को दूर करने की प्रार्थना करें। कुछ दिनों तक ऐसा करने से आपके बिगड़े काम बनने लगेंगे।
- किसी खास काम या इंटरव्यू में जाने से पहले मुंह में एक जोड़ा लौंग डालकर ही घर से निकलें। फिर उस जगह पर पहुंचकर लौंग को मुंह से निकाल दें। मन में तरक्की व सफलता की कामना करते हुए इंटरव्यू दें। मान्यता है कि इससे सफलता व तरक्की के रास्ते खुलते हैं।
- यदि आप के घर में कोई शख्स बार-बार बीमार होता है तो इससे बचने के लिए 7-8 लौंग तवे पर जलाकर घर के किसी कोने पर रख दें। इसका धुआं पूरे घर पर पड़ने से नकारात्मक ऊर्जा दूर हो जाएगी।
- यदि आपको आर्थिक समस्या का सामना करना पड़ रहा है तो ऐसे में 7 काली मिर्च और 7 लौंग को अपने सिर से वार किसी सुनसुान जगह पर फेंक दें। इस उपाय को करने के बाद पीछे देखे बिना सीधा घर आ जाएं। ऐसा करने से धन संबंधी समस्या दूर होती है।