फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Astro Tips: नाम में आता है अक्षर "श", तो धन को आकर्षित अपनाएं ये 3 सरल और अचूक उपाय

Tue, 27 Aug 2024 08:56 PM IST
शिखर बरनवाल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Astro Tips Name Sh: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, नाम के प्रत्येक अक्षर का हमारे जीवन पर एक अलग तरह का प्रभाव पड़ता है। इन्हीं अक्षरों में एक है श। इन लोगों को धन को आकर्षित करने के लिए कुछ उपाय जरूर करना चाहिए, आइए इस लेख में इसी के बारे में विस्तार से जानते हैं।
विज्ञापन
Name SH - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Astro Tips for Name: क्या आपका नाम में 'श' अक्षर आता है? यदि हां, तो आपके लिए कुछ खास ज्योतिषीय उपाय हैं जो आपको धनवान बनाने में मदद कर सकते हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, नाम के प्रत्येक अक्षर का हमारे जीवन पर एक अलग तरह का प्रभाव पड़ता है। इन्हीं अक्षरों में एक है श। जी हां, जिन लोगों के नाम में श अक्षर आता है, उन पर इस अक्षर का सकारात्मक रूप से खास प्रभाव पड़ता है। साथ ही जिन लोगों के नाम में 'श' अक्षर होता है, वे लोग मेहनती और कर्मठ होते हैं। ज्योतिष शास्त्र में 'श' अक्षर को एक शुभ अक्षर माना जाता है। यह अक्षर शनि ग्रह से जुड़ा होता है। शनि ग्रह धैर्य, कर्म और अनुशासन का कारक होता है। जो लोग 'श' अक्षर से अपना नाम शुरू करते हैं, वे मेहनती और कर्मठ होते हैं। लेकिन कई बार शनि ग्रह के अशुभ प्रभाव के कारण इन लोगों को धन संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में इन लोगों को धन को आकर्षित करने के लिए कुछ उपाय जरूर करना चाहिए, आइए इस लेख में इसी के बारे में विस्तार से जानते हैं।

विज्ञापन


धन आकर्षित करने के ये तीन उपाय-

पांच छोटी इलायची
हमेशा अपने पास 5 छोटी इलायची रखें। असल में इलायची को धन का प्रतीक माना जाता है। इसे रखने से धन में वृद्धि होती है। साथ ही साथ छोटी इलायची को अपने पास रखने से मन को शांति मिलती है।

ये भी पढ़ें- September Grah Gochar: सितंबर में 3 बड़े ग्रहों का राशि परिवर्तन, इन राशियों के जीवन में आ सकती हैं मुश्किलें
विज्ञापन


कार्यस्थल पर कटोरी में सिक्का रखें
अपने टेबल पर एक बाउल में कई सिक्कों को रखें। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार ढेर सारा सिक्का धन को आकर्षित करता है। और जब सिक्कों से भरी हुई कटोरी हमारे काम करने वाले टेबल पर रखी रहती है तो इससे हमारे आमदनी में बढ़ोतरी होती है।

ऊर्जा के साथ काम करना
अगर किसी भी इंसान के नाम में "श" अक्षर आ रहा है, तो उन्हें अपनी पूरी ऊर्जा के किसी भी कार्य की शुरुआत करनी चाहिए। ऐसे लोगों को किसी भी काम को पूरी ऊर्जा और उत्साह के साथ शुरू करना चाहिए। माना जाता है कि किसी भी काम को पूरी ऊर्जा के साथ शुरू किया जाए तो अंत तक वही ऊर्जा बरकरार रखने में मदद मिलती है।


डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये लेख लोक मान्यताओं पर आधारित है। इस लेख में शामिल सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें