नौकरी में उन्नति एवं व्यापार में लाभ बढ़ेगा। आपकी कई मनोकामनाएं पूरी होंगी। अनुकूल स्थानंतरण भी मिल सकता है। इसका असर आपके व्यक्तिगत जीवन में दिखेगा। आर्थिक मामलों में भाग्य आपका साथ देगा।
भौतिक सुख-सुविधा के साधनों में वृद्धि होगी। लंबी दूरी की कई या़त्राएं कर सकते हैं। पारिवारिक दृष्टि से वर्ष सुखद रहेगा। निकट संबंधियों एवं जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा।
स्वास्थ्य अनुकूल रहेगा और उर्जा से भरपूर रहेंगे। छात्रों को परीक्षा में अनुकूल सफलता मिलेगी। कैरियर की दृष्टि से इंजीनियरिंग, केमिस्ट, एयर होस्टेस, गुप्तचर विभाग आदि क्षेत्रों में अच्छे अवसर मिलेंगे।