सितारों की स्थिति का आंकलन करने पर ज्ञात होता है कि यह हफ्ता मीन राशि वालों के लिए सुखद रहेगा। कार्य क्षेत्र में सम्मान मिलेगा। कर्क राशि वालों के अटके कार्य संपन्न होंगे। मिथुन राशि वाले अपने लक्ष्य को पाने में सफल रहेंगे। और भी बहुत कुछ कह रहे हैं सितारे।
मेष (22 मार्च - 21 अप्रैल)इस हफ्ते आपकी व्यस्तता बढ़ेगी। किसी काम के सिलसिले में घर से दूर जाना पड़ सकता है। आत्मविकास की ओर ध्यान दें। सामाजिक कार्यों में रूचि बढ़ेगी। आकस्मिक खर्चे हो सकते हैं। स्वास्थ्य नरम रहेगा।
वृष (22 अप्रैल -20 मई) नौकरी में एवं कारोबार के मामलें में सावधानी रखें। व्यवसायिक कारणों से यात्रा कर सकते हैं। अपने लक्ष्य को लेकर संदेह बना रहेग। इस हफ्ते भी किसी बात को लेकर चिंता बनी रहेगी।
मिथुन (21 मई -20 जून)इस हफ्ते उत्साहित और प्रसन्न रहेंगे। अपने उद्देश्य में सफल होंगे। व्यवहार में नैतिकता बरतें। विद्यार्थियों को पढ़ाई में मन लगाना होगा। कुल मिलाकर सप्ताह अनुकूल रहेगा।
कर्क (21 जून - 20 जुलाई)हलचल भरा समय। पार्टी आदि में व्यस्त रहेंगे। नए गठबंधन हो सकते हैं। अटके हुए कार्य पूरे होंगे। कार्य स्थल में सहकर्मियों से सहयोग मिलेगा। कारोबार में अनुकूलता रहेगी।
सिंह (21 जुलाई -20 अगस्त)भविष्य के लिए दिशा तय करने में उलझे रहेंगे। पिछले कुछ समय में किये गये प्रयास का लाभ मिल सकता है। आर्थिक स्थिति सुधरेगी। घरेलू मुद्दों को लेकर परेशानी महसूस कर सकते हैं।
कन्या (21 अगस्त -21 सितंबर)अपनी सोच सकारात्मक रखिए। कार्य क्षेत्र में इसका अच्छा असर पड़ेगा। अपनी छवि बेहतर बनाने की कोशिश करेंगे। खरीदारी की योजना भी बन सकती है। संतान पक्ष से सहयोग मिलेगा।
तुला (22 सितंबर-23 अक्तूबर)यह हफ्ता आपके लिए सुखद रहना चाहिए। पारिवारिक विषयों पर ध्यान देंगे। पुराने मित्रों से मुलाकात हो सकती है। व्यस्तता बढ़ेगी। जोखिम लेने से पहले अच्छी तरह सोच-विचार कर लें।
वृश्चिक (24 अक्तूबर-22 नवंबर)स्वास्थ्य नरम रहेगा। कार्य क्षेत्र में नई परेशानी आ सकती है। यात्रा पर जा सकते हैं। कोई नया गठबंधन हो सकता है। पारिवारिक मुद्दों पर ध्यान देना होगा। सप्ताह के उत्तरार्द्घ में राहत महसूस करेंगे।
धनु (23 नवंबर-20 दिसंबर)व्यवसाय में आकस्मिक खर्च होगा, नौकरी में परेशानी आ सकती है। परिवार में किसी मेहमान के आने की संभावना है। अवसरों का लाभ उठाएंगे। ज्ञानार्जन के नए स्रोत ढूंढ़ेंगे।
मकर (21 दिसंबर-20 जनवरी)सप्ताह मिलाजुला रहेगा। अधिक व्यय के कारण आर्थिक स्थिति प्रभावित होगी। नए मित्र बनेंगे। कारोबार के मामले में कूटनीति से काम लें। पारिवार के साथ खुशी के पल बिताएंगे।
कुंभ (21 जनवरी-18 फरवरी)चिंता दूर होगी और स्वास्थ्य बेहतर होगा। निकट संबंधियों से मनमुटाव हो सकता है। मान-प्रतिष्ठा में वृद्घि होगी। प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी। व्यवसाय में सफलता मिलेगी।
मीन (19 फरवरी - 21 मार्च)सभी प्रकार के प्रयासों को आजमाते हुए सफलता की ओर बढ़ेंगे। धर्म-कर्म एवं दर्शन में रूचि बढ़ेगी। ऊर्जावान रहेंगे, कार्य क्षेत्र में आपका प्रदर्शन बेहतर होगा। अधिकारियों से प्रशांसा मिलेगी।