फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साप्ताहिक राशिफलः मेष राशि वालों को मिलेगें लाभ के अवसर

Sat, 02 Mar 2013 01:13 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क।
विज्ञापन
विज्ञापन
इस हफ्ते की शुरूआत मंगल के राशि परिवर्तन से हो रहा है। सितारे कहते हैं कि मेष राशि वालों को लाभ के अवसर प्राप्त होंगे जबकि मंगल की ही दूसरी राशि वृश्चिक वालों को विरोधियों से सावधान रहना होगा। सिंह राशि वालों के रिश्तों में सुधार आएगा और कामयाबी की राह में आगे बढ़ेंगे। अन्य राशियों के लिए सितारों का कहना है:-
विज्ञापन


मेष (22 मार्च- 21 अप्रैल)इस हफ्ते कहीं यात्रा पर जा सकते हैं। व्यक्तित्व में आकर्षण बढ़ेगा, लोग आपसे प्रभावित रहेंगे। अवसरों का लाभ उठाने का समय है। आलस से बचें और परिस्थितियों पर नज़र रखें।

वृष (22 अप्रैल-20 मई)इस हफ्ते आर्थिक मुद्दे प्रभावी रहेंगे। उर्जा और कार्य क्षमता में वृद्घि होगी, जिसका असर जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में दिखेगा। निवेश करते समय सतर्कता बरतें। किसी पर जरूरत से अधिक विश्वास न करें।  
विज्ञापन


मिथुन (21 मई-20 जून)क्रोध पर काबू रखें और व्यवहार में नम्रता लाएं। किसी वरिष्ठ व्यक्ति से मिलने का अवसर मिलेगा। मित्रों एवं सगे-संबंधियों से मिलने का मौका मिल सकता है। जीवनसाथी एवं बच्चों से समयोग एवं स्नेह में वृद्घि होगी।

कर्क (21 जून- 20 जुलाई)सामाजिक कार्यों में भाग लेंगे। यात्रा का मौका मिल सकता है। मानसिक तनाव बना रह सकता है। बुजुर्गों की सेहत को लेकर चिंतित रहेंगे। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। भूमि एवं भवन संबंधी विषयों में सक्रियता बढ़ेगी।

सिंह (21 जुलाई-20 अगस्त)आत्मविश्वास बढ़ेगा और स्थितियां बेहतर होगी। रिश्तों में सुधार आएगा। सलाह है कि अधिक सोच-विचार से बचें और आगे बढ़ें, कामयाबी मिलेगी। संतान पक्ष से खुशी मिलेगी।

कन्या (21 अगस्त-21 सितंबर)लक्ष्यों को नए सिरे से तय करेंगे। सलाह है कि सोच-समझकर महत्वपूर्ण निर्णय लें। सामाजिक गतिविधियों में रूचि लेंगे। यात्रा की योजना बनेगी। परिवार में बुजुर्गों का ध्यान रखें। खरीद-बिक्री में सावधानी बरतें।

तुला (22 सितंबर-23 अक्तूबर)परिश्रम का फल पाने का समय। प्रयास कीजिए कामयाबी आपके कदम चूमेगी। आय में वृद्घि होगी। कार्य के साथ ही पारिवारिक मुद्दों पर ध्यान दें। सगे भाई-बहनों से सहयोग मिलेगा।

वृश्चिक (24 अक्तूबर-22 नवंबर)अपनी योग्यता और ज्ञान का अनावश्यक बखान न करें। महत्वपूर्ण समय है, व्यवहार में शालीनता बनाएं रखें। किसी समस्या के समाधान के लिए पक्ष और विपक्ष दोनों पहलुओं पर ध्यान दें। विरोधियों से सावधान रहें।

धनु (23 नवंबर-20 दिसंबर)व्यक्तित्व में निखार आएगा, लोग प्रभावित होंगे। कारोबार में कोई नयी साझेदारी हो सकती है। जान-पहचान का लाभ मिलेगा। आय में वृद्घि के अवसर प्राप्त होंगे। समस्याओं को सुलझाने के प्रयास सफल होंगे।

मकर (21 दिसंबर-20 जनवरी)इस हफ्ते घर और ऑफिस दोनों पर ही बराबर ध्यान देना होगा। जिन लक्ष्यों को पाना चाहते हैं उसके लिए अधिक प्रयास करना पड़ेगा। जीवनसाथी से तालमेल बनाए रखने की कोशिश करें। अनजान लोगों पर अंख बंद करके विश्वास न करें।

कुंभ (21 जनवरी-18 फरवरी)स्वास्थ्य का ध्यान रखें। रूके हुए कार्यों में सफलता पूर्वक संपन्न होंगे। काम में नयापन लाने का प्रयास लाभप्रद रहेगा। अपनी योजनाओं पर सावधानी पूर्वक कार्य करें। ईश्वर का ध्यान करना लाभप्रद रहेगा।

मीन (19 फरवरी-21 मार्च)इस हफ्ते सितारों की स्थिति अनुकूल रहेगी। लाभ के अवसर प्राप्त होंगे, मौके का लाभ उठाएं। व्यवहार में लचीलापन लाएं। लोगों से संपर्क बनाए रखें, फायदा होगा। यात्रा पर जा सकते हैं।
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें