फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस हफ्ते कन्या राशि वालों को बेहतरीन मौका मिल सकता है

Thu, 25 Oct 2012 03:06 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
सितारे कहते हैं कि इस हफ्ते कन्या राशि वालों को कोई बेहतरीन मौका मिल सकता है। प्रयास करेंगे तो इन्हें अच्छी सफलता मिल सकती है। वृश्चिक राशि वाले अपनी उपलब्धियों से संतुष्ट रहेंगे। सिंह राशि वालों को जल्दबाजी में निर्णय लेने से बचना होगा। अन्य राशियों के लिए सितारे कहते हैं।
विज्ञापन


मेष (22 मार्च - 21 अप्रैल)यह हफ्ता आपके लिए उन्नति का है। शुभ समय का लाभ उठाइये। अपनी कार्य क्षमता और योग्यता का प्रयोग कीजिए प्रगति की ओर बढ़ेंगे। सलाह है कि आलस्य से बचें अन्यथा मौका हाथ पर निकल सकता है।

वृष (22 अप्रैल -20 मई)इस हफ्ते सफलता के लिए कठिन परिश्रम करना होगा। प्रयास के अनुरूप सफलता नहीं मिलने से निराश न हों, आत्मसंतुष्टि के लिए काम कीजिए। दूसरों के सामने अपनी प्रतिष्ठा बनाना चाह रहे हैं, सफल होंगे।
विज्ञापन


मिथुन (21 मई -20 जून)यह हफ्ता उतार-चढ़ाव भरा हो सकता है। परेशान न हों, अपनी पसंद का काम कीजिए और परिवार के साथ छुट्टी का मजा लीजिए तनाव कम होगा। सगे-संबंधियों का सहयोग उर्जावान बनाए रखेगा।

कर्क (21 जून - 20 जुलाई)किसी ऐसे व्यक्ति से मुलाकात होगी जो आने बढ़ने में सहायक होगा। कहीं से धन का लाभ हो सकता है। सलाह है जो भी काम करें उसमें सावधानी बरतें अन्यथा काम बिगड़ सकता है।

सिंह (21 जुलाई -20 अगस्त)आर्थिक उन्नति के लिए किया जाने वाला प्रयास सफल होगा। सलाह है कि जल्दबाजी में निर्णय से बचें। सोच-समझकर विकल्पों का चयन करना आपके हित में रहेगा।

कन्या (21 अगस्त -21 सितंबर)कोई बेहतरीन मौका हाथ आ सकता है। अवसर का लाभ उठाएं फायदे में रहेंगे। संपत्ति में बढ़ोतरी हो सकती है। किसी समस्या का निदान होगा। आगे बढ़ने के लिए बदलाव स्वीकार करें।

तुला (22 सितंबर-23 अक्तूबर)भाग्य भरोसे न बैठें। मेहनत से ही सफलता मिलेगी। आपकी कोई बड़ी इच्छा पूरी हो सकती है, इससे मन प्रसन्न रहेगा। आर्थिक स्थिति सुधरेगी। जीवनस्तर में सुधार होगा।

वृश्चिक (24 अक्तूबर-22 नवंबर) अपनी उपलब्धियों से संतुष्ट रहेंगे। आर्थिक निवेश समझदारी से करें अन्यथा नुकसान हो सकता है। किसी से मतभेद होने की आशंका है। सगे-संबंधियों एवं मित्रों से सामंजस्य बनाए रखने की कोशिश करें।

धनु (23 नवंबर-20 दिसंबर)परिवार के सदस्यों के प्रति आप भावुक रहेंगे और अपने व्यक्तिगत संबंधों को मजबूत बनाने की कोशिश करेंगे। कैरियर की दृष्टि समय यह सप्ताह अच्छा रहेगा। प्रयास कीजिए उन्नति की ओर अग्रसर होंगे।

मकर (21 दिसंबर-20 जनवरी)धर्म-कर्म में आपकी रूचि बढ़ेगी। जरूरतमंद लोगों की सहायता करेंगे। सामाजिक कार्यों में भाग लेंगे। पिता एवं वरिष्ठ व्यक्तियों से सहयोग मिलेगा। कार्य क्षेत्र में स्थिति मजबूत होगी।

कुंभ (21 जनवरी-18 फरवरी)किसी नई परियोजना पर काम शुरू करने की सोचेंगे। योजना में सफलता के लिए अपनी क्षमता और योग्यता का आकलन कर लें। कार्य क्षेत्र में लाभ के अवसर प्राप्त हो सकते हैं।

मीन (19 फरवरी - 21 मार्च)किसी योजना पर काम शुरू करने जा रहे हैं तो सोच-समझकर कदम आगे बढ़ाएं। लापरवाही से नुकसान हो सकता है। किसी उद्देश्य में सफलता के लिए गलत तरीका अपना सकते हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें