फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी के हैं कम मुहूर्त करें तैयारी अभी से

Thu, 22 Nov 2012 12:07 PM IST
राकेश/इंटरनेट डेस्क।
विज्ञापन
विज्ञापन
देव प्रबोधनी एकादशी 24 तारीख को है। इस दिन से विवाह आदि शुभ काम शुरू हो जाएंगे। शास्त्रों में नियम है कि जब तक भगवान विष्णु शयन में रहते हैं तब तक विवाह आदि शुभ कर्म नहीं करना चाहिए। यही कारण है कि देव शयनी एकादशी यानी 30 जून से विवाह, जनेऊ, मुंडन आदि शुभ काम का अच्छा मुहूर्त नहीं बन पा रहा था।
विज्ञापन


24 नवंबर को देव प्रबोधनी एकादशी के दिन भगवान विष्णु शयन से जागेंगे। इस दिन से ही विवाह का शुभ मुहूर्त शुरू हो जाएगा। देव प्रबोधनी एकादशी के दिन भगवान विष्णु के शालिग्राम रूप की पूजा तुलसी से होती है। इसलिए इसे विवाह के लिए सभी प्रकार से शुभ मुहूर्त माना जाता है। इस वर्ष विवाह का अंतिम शुभ मुहूर्त 13 दिसम्बर को होगा। 15 तारीख को सूर्य धनु राशि में पहुंचेगा और खरमास लग जाएगा इससे आगे शादी की कोई तिथि नहीं होगी। इस बीच विवाह के बहुत ही कम मुहूर्त हैं जिससे इस वर्ष होटल, पार्क, कैटरिंग एवं विवाह के अन्य व्यवस्थाओं को लेकर लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ेगी।

नवम्बर में देव प्रबोधनी के अलावा विवाह के लिए सिर्फ दो उत्तम तिथियां हैं 28 और 29 तारीख। 25 नवम्बर को भी विवाह के लिए कुछ समय के लिए शुभ मुहूर्त है। इसके बाद 7 दिसम्बर को दिन और रात विवाह का शुभ मुहूर्त है। दिसम्बर में विवाह के कुछ और मुहूर्त हैं लेकिन शुभ मुहूर्त का समय कम है। 4, 5 और 11 दिसम्बर को भद्रा लगने के आंशिक विवाह मुहूर्त है। 8 दिसम्बर को भी शादी का शुभ मुहूर्त है लेकिन मुहूर्त सिर्फ दो बजे रात तक ही है।
विज्ञापन


नये साल में 16 जनवरी से पुन: विवाह के शुभ मुहूर्त बनेंगे। 16 एवं 17 जनवरी को रात्रि में दो-दो शुभ लग्न हैं। 23 जनवरी को एक लग्न गोधूलि में है। इसके अलावा 27, 28, 30 एवं 31 जनवरी को भी विवाह के शुभ मुहूर्त होंगे। फरवरी महीने में 6 शुभ लग्न हैं जो क्रमश: 1 फरवरी, 4 से 7 फरवरी एवं 14 फरवरी को है। 14 फरवरी से 10 अप्रैल तक शुक्रास्त पड़ रहा है। इससे 14 फरवरी से अप्रैल महीने तक शादी की कोई तिथि नहीं होगी।  
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें